होम › Technology › IAS Tamboli Ayyaz Fakirbhai: छत्तीसगढ़ कैडर के IAS तंबोली अय्याज फकीरभाई को IRDAI में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने कार्यकारी निदेशक
Technology

IAS Tamboli Ayyaz Fakirbhai: छत्तीसगढ़ कैडर के IAS तंबोली अय्याज फकीरभाई को IRDAI में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने कार्यकारी निदेशक

WhatsApp Facebook
IAS Tamboli Ayyaz Fakirbhai: छत्तीसगढ़ कैडर के IAS तंबोली अय्याज फकीरभाई को IRDAI में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने कार्यकारी निदेशक

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41836-- IAS Tamboli Ayyaz Fakirbhai: छत्तीसगढ़ कैडर के IAS तंबोली अय्याज फकीरभाई को IRDAI में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने कार्यकारी निदेशक

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2009 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी तंबोली अय्याज फकीरभाई को भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) में कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति वित्तीय सेवा विभाग के अंतर्गत की गई है। जारी जानकारी के मुताबिक, उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से पांच वर्ष या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

महाराष्ट्र के बारामती में हुआ जन्म

तंबोली अय्याज फकीरभाई का जन्म 23 दिसंबर 1981 को महाराष्ट्र के पुणे जिले की बारामती तहसील के सोमेश्वर नगर गांव में हुआ था। यह गांव उनका ननिहाल है। यहां स्थित सहकारी चीनी मिल में उनके नाना काम करते थे। उनका मूल गांव मुखरी बताया जाता है, जो पुणे जिले की शिरूर तहसील में स्थित है। उनके पिता पास के जातेगांव में प्राथमिक शिक्षक के रूप में कार्यरत थे।

शिरूर में हुई स्कूली पढ़ाई

तंबोली अय्याज फकीरभाई ने कक्षा नौवीं से बारहवीं तक की पढ़ाई शिरूर में पूरी की। उन्होंने गणित विषय के साथ विज्ञान की पढ़ाई की। बारहवीं के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया, लेकिन करीब तीन महीने पढ़ाई करने के बाद उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में जाने का निर्णय लिया और एमबीबीएस में दाखिला ले लिया।

पुणे से पूरी की MBBS की पढ़ाई

तंबोली अय्याज फकीरभाई ने वर्ष 2006 में पुणे से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। चिकित्सा शिक्षा हासिल करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य तय किया और संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा की तैयारी शुरू की।

दूसरे प्रयास में UPSC में हासिल की 75वीं रैंक

तंबोली अय्याज फकीरभाई ने अपने दूसरे प्रयास में UPSC सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की और 75वीं रैंक प्राप्त की। इसके बाद उन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित किया गया और छत्तीसगढ़ कैडर आवंटित हुआ। अब IRDAI में कार्यकारी निदेशक के रूप में उनकी नियुक्ति प्रशासनिक सेवा में एक नई जिम्मेदारी है।

IRDAI में निभाएंगे अहम भूमिका

भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण देश में बीमा क्षेत्र के नियमन और विकास के लिए जिम्मेदार संस्था है। यह बीमा कंपनियों की गतिविधियों की निगरानी करने और पॉलिसीधारकों के हितों की सुरक्षा से जुड़े कार्य करता है। तंबोली अय्याज फकीरभाई की नई नियुक्ति इसी क्षेत्र में उनकी प्रशासनिक जिम्मेदारियों का विस्तार करेगी।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)