वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच दो और आरक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। इससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में मदद मिलेगी और नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम होगा।
जम्मू रेल मंडल के अनुसार, ट्रेन नंबर 04085/04086 की शुरुआत 10 और 11 अक्टूबर से, जबकि ट्रेन नंबर 04485/04486 की शुरुआत 11 और 12 अक्टूबर से होगी।
ट्रेन नंबर 04085 नई दिल्ली से 10 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 3 बजे कटड़ा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04086, 11 अक्टूबर को सुबह 10 बजे कटड़ा से चलकर उसी रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
इसी तरह, ट्रेन नंबर 04485, 11 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 3 बजे कटड़ा पहुंचेगी। इसकी वापसी ट्रेन नंबर 04486, 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे कटड़ा से चलेगी और रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। दोनों जोड़ी ट्रेनें रास्ते में सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, कठुआ, जम्मू तवी और शहीद कैप्टन तुषार महाजन यानी उधमपुर स्टेशन पर रुकेंगी।
The post वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन appeared first on Ekhabri.com.
साभार: Ekhabri


