होम › Technology › CG Crime : रायपुर में गांजा तस्करी पर बड़ा शिकंजा, 1.27 क्विंटल गांजा जब्त, 6 तस्कर गिरफ्तार
Technology

CG Crime : रायपुर में गांजा तस्करी पर बड़ा शिकंजा, 1.27 क्विंटल गांजा जब्त, 6 तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
CG Crime : रायपुर में गांजा तस्करी पर बड़ा शिकंजा, 1.27 क्विंटल गांजा जब्त, 6 तस्कर गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41654-ganja-1-860x484 CG Crime : रायपुर में गांजा तस्करी पर बड़ा शिकंजा, 1.27 क्विंटल गांजा जब्त, 6 तस्कर गिरफ्तार

CG Crime : रायपुर। राजधानी में सूखे नशे के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 127.309 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इन मामलों में एक नाबालिग समेत 6 आरोपियों को पकड़ा है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 63.65 लाख बताई गई है।

पहली कार्रवाई गंज थाना क्षेत्र में 7 अक्टूबर को हुई। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सूचना मिली थी कि पचपेड़ी नाका से तीन लोग ऑटो में गांजा लेकर रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे हैं। सूचना पर एएनटीएफ और गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने फाफाडीह चौक के पास ऑटो को रोककर तलाशी ली। ट्रॉली बैग से 82.51 किलो गांजा बरामद हुआ। मामले में मुकुन्द शर्मा, गोपाल वर्मा उर्फ गोपी और संतोष साहू को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

दूसरी कार्रवाई आमानाका थाना क्षेत्र में 8 अक्टूबर को हुई। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को टाटीबंध स्थित इस्कॉन टेंपल मोड़ के पास गांजा लेकर ग्राहक तलाश रहे लोगों की सूचना मिली थी। संयुक्त टीम ने मौके से कान्हू डाकुआ, सुमित भट्टाचार्य और विधि के साथ संघर्षरत एक बालक को पकड़ा। तलाशी में 44.799 किलो गांजा बरामद हुआ।

दोनों मामलों में पुलिस ने नारकोटिक एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर पूछताछ कर रही है, ताकि गांजा सप्लाई करने वाले और खरीदने वाले नेटवर्क तक पहुंच बनाई जा सके। पुलिस का कहना है कि मामलों में End-to-End कार्रवाई की जाएगी।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)