होम › National › Rojgar Mela 2026: रायपुर रोजगार मेले में 5 हजार से ज्यादा युवाओं का पंजीयन, 2 हजार से अधिक का चयन; CM साय ने बांटे नियुक्ति पत्र
National

Rojgar Mela 2026: रायपुर रोजगार मेले में 5 हजार से ज्यादा युवाओं का पंजीयन, 2 हजार से अधिक का चयन; CM साय ने बांटे नियुक्ति पत्र

WhatsApp Facebook
Rojgar Mela 2026: रायपुर रोजगार मेले में 5 हजार से ज्यादा युवाओं का पंजीयन, 2 हजार से अधिक का चयन; CM साय ने बांटे नियुक्ति पत्र

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41638-rojgar-mela-2026 Rojgar Mela 2026: रायपुर रोजगार मेले में 5 हजार से ज्यादा युवाओं का पंजीयन, 2 हजार से अधिक का चयन; CM साय ने बांटे नियुक्ति पत्र

रायपुर। रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले में प्रदेशभर के युवाओं का उत्साह देखने को मिला। रोजगार की तलाश में अलग-अलग जिलों से पहुंचे 5,018 युवाओं ने पंजीयन कराया। मेले में 85 निजी कंपनियों और संस्थानों ने 8,720 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अवसर उपलब्ध कराए। शुरुआती चयन प्रक्रिया में 2 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

मुख्यमंत्री ने चयनित युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र

रोजगार मेले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। मेले में छत्तीसगढ़ के अलावा गुजरात समेत कई राज्यों से कंपनियां पहुंचीं। ऑनलाइन आवेदन के जरिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों के युवाओं ने भी भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया। मशीन ऑपरेटर, फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, इंजीनियर, क्वालिटी इंस्पेक्टर, सेल्स एग्जीक्यूटिव और कंप्यूटर ऑपरेटर समेत कई पदों पर नौकरी के अवसर दिए गए।

टेक्निकल से हेल्थकेयर तक कई सेक्टर में मौके

रोजगार मेले में टेक्निकल और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में करीब 4,800 पद रखे गए। वहीं लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट में करीब 1,600, सिक्योरिटी में 650 और हेल्थकेयर व केयर सर्विसेज में करीब 580 पदों पर भर्ती का अवसर है। 10वीं-12वीं पास युवाओं से लेकर ITI, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुके अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग पद उपलब्ध रहे।

कई युवाओं का कैंपस प्लेसमेंट पहले ही हो चुका

रोजगार मेले में ऐसे अभ्यर्थी भी पहुंचे, जिनका चयन पहले ही कॉलेज के कैंपस प्लेसमेंट के जरिए हो चुका है। बिलासपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के कृष्णकांत साहू ने बताया कि उनका चयन लीड इंडिया कंपनी में GET के पद पर हुआ है और उन्होंने काम भी शुरू कर दिया है। उन्हें रोजगार मेले में सर्टिफिकेट वितरण के लिए बुलाया गया था। हालांकि, उनका कहना है कि कंपनी की ओर से अब तक ऑफर लेटर नहीं मिला है।

इसी तरह हेमंत वर्मा का चयन ACB India Limited में ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के पद पर हुआ है। उन्होंने बताया कि उनका कैंपस प्लेसमेंट कॉलेज के माध्यम से ही हो चुका था और इसी प्रक्रिया के तहत उन्हें रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में सर्टिफिकेट लेने के लिए बुलाया गया।

दूर-दराज से पहुंचे युवाओं को भी रोजगार की उम्मीद

बलरामपुर से पहुंचे अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्होंने नल-जल योजना के तहत पंप ऑपरेटर के पद पर नियुक्ति के लिए प्रक्रिया में हिस्सा लिया। उन्होंने लाइवलीहुड कॉलेज से प्रशिक्षण लिया है। वहीं रायपुर की ITI छात्रा स्वाति पहली बार रोजगार मेले में पहुंचीं। उन्होंने बताया कि वह यहां युवाओं के लिए उपलब्ध रोजगार के अवसरों और भर्ती प्रक्रिया को समझने आई हैं।

युवाओं ने इंटरव्यू और रजिस्ट्रेशन का साझा किया अनुभव

भिलाई से पहुंचे मानस ने बताया कि उन्होंने डिप्लोमा के आधार पर रोजगार मेले में पंजीयन कराया और कई कंपनियों में इंटरव्यू दिया। कुछ कंपनियों ने उनकी जानकारी दर्ज कर आगे संपर्क करने की बात कही। अभनपुर के ओमप्रकाश नौरंगे ने भी अकाउंटेंट, फील्ड वर्क और सुपरवाइजर जैसे पदों के लिए अलग-अलग कंपनियों से जानकारी ली और रजिस्ट्रेशन कराया।

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी व्यवस्था

आयोजन में अभ्यर्थियों के लिए नाश्ते और पानी की व्यवस्था के साथ दिव्यांगजनों के लिए ट्राईसाइकिल की सुविधा भी रखी गई। रोजगार मेले में क्वेस कॉर्प, रैंडस्टैड इंडिया, सतलज टेक्सटाइल्स, वर्धमान टेक्सटाइल्स, जेनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर, एयरटेल पेमेंट्स बैंक, इंस्टाकार्ट, स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल, स्वतंत्र माइक्रोफिन, NIIT, AISECT समेत कई कंपनियों ने भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)