होम › Technology › CG News : नक्सली पर्चे डालकर दहशत फैलाने की साजिश का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार
Technology

CG News : नक्सली पर्चे डालकर दहशत फैलाने की साजिश का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
CG News : नक्सली पर्चे डालकर दहशत फैलाने की साजिश का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41569-untitled CG News : नक्सली पर्चे डालकर दहशत फैलाने की साजिश का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

CG News : बीजापुर। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में माओवादियों के नाम पर धमकी भरे पर्चे डालकर ग्रामीणों में दहशत फैलाने की साजिश का पुलिस ने खुलासा किया है। आवापल्ली थाना क्षेत्र के मुरदंडा गांव में मिले सात नक्सली पर्चों के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों संदीप मड़कम और नागेश बोड़के को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, 7 अक्टूबर को मुरदंडा गांव में सात धमकी भरे पर्चे मिले थे। इनमें सरपंच नारायण काका, उपसरपंच नारायण कचलम और ग्रामीण जयमूर्ति चापड़ी को धमकी दी गई थी। पर्चे मिलने के बाद गांव में भय का माहौल बन गया था।

जांच में सामने आया कि गांव में स्कूल भवन निर्माण के लिए जमीन से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई थी। इसी कार्रवाई को लेकर उपजे विवाद के बाद आरोपियों ने माओवादियों के नाम का इस्तेमाल करते हुए धमकी भरे पर्चे तैयार किए और उन्हें गांव में फेंक दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आवापल्ली पुलिस ने जांच तेज की और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में पर्चे तैयार करने के पीछे की कथित साजिश और जमीन विवाद से जुड़े पहलुओं की जानकारी सामने आई है।

फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी है और पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)