होम › Technology › UP Accident : पंचर डंपर से टकराई बाइक, दो सगे भाइयों समेत 3 युवकों की मौत
Technology

UP Accident : पंचर डंपर से टकराई बाइक, दो सगे भाइयों समेत 3 युवकों की मौत

WhatsApp Facebook
UP Accident : पंचर डंपर से टकराई बाइक, दो सगे भाइयों समेत 3 युवकों की मौत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39505-accident UP Accident : पंचर डंपर से टकराई बाइक, दो सगे भाइयों समेत 3 युवकों की मौत

UP Accident : बरेली। बरेली-नैनीताल हाइवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा देवरनियां थाना क्षेत्र के कठर्रा गांव के पास हुआ, जहां पंचर होने के बाद सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से बाइक जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से भोजीपुरा स्थित निजी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, आंवला के आसपुर निवासी डालचंद्र अपनी ससुराल बदायूं के दातागंज क्षेत्र के कैमुआ गौटिया गांव जा रहे थे। उनके साले नन्हे और ओमेंद्र भी उसी गांव के रहने वाले थे। तीनों रुद्रपुर की एक फैक्ट्री में काम करते थे और बाइक से ड्यूटी के लिए जा रहे थे।

नैनीताल हाइवे पर सतीश ढाबा कट के पास उनकी बाइक पंचर हो गई। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े डंपर में बाइक पीछे से जा भिड़ी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

डालचंद्र की जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान हो गई, जबकि नन्हे और ओमेंद्र की पहचान तत्काल नहीं हो सकी। पुलिस ने कई घंटों की मशक्कत के बाद दोनों की पहचान की। हादसे के बाद परिवारों में मातम पसरा हुआ है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)