होम › Technology › एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे अगले वायुसेना प्रमुख, ऑपरेशन सफेद सागर से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक का अनुभव
Technology

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे अगले वायुसेना प्रमुख, ऑपरेशन सफेद सागर से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक का अनुभव

WhatsApp Facebook
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे अगले वायुसेना प्रमुख, ऑपरेशन सफेद सागर से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक का अनुभव

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41419-iaf एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे अगले वायुसेना प्रमुख, ऑपरेशन सफेद सागर से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक का अनुभव

नई दिल्ली। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायुसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वह 31 अक्टूबर 2026 की दोपहर एयर चीफ मार्शल का पद संभालेंगे। वह मौजूदा वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह की जगह लेंगे, जो 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होंगे।

फिलहाल वायुसेना के उप प्रमुख

एयर मार्शल दीक्षित ने 1 जुलाई 2026 को वायुसेना के उप प्रमुख का पद संभाला था। करीब चार दशक के करियर में उन्होंने ऑपरेशनल, प्रशिक्षण, परीक्षण और रणनीतिक जिम्मेदारियां संभाली हैं। वह 6 दिसंबर 1986 को वायुसेना की लड़ाकू शाखा में कमीशन हुए थे और उनके पास 3,500 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव है।

तेजस और AMCA प्रोजेक्ट से जुड़े रहे

एयर मार्शल दीक्षित को स्वदेशी विमानन परियोजनाओं में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। वह तेजस MK-1A, तेजस MK-2 और AMCA जैसे कार्यक्रमों से जुड़े रहे हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में भी उन्होंने स्वदेशी विमान परियोजनाओं की समीक्षा से जुड़े काम किए।

कई सैन्य अभियानों का अनुभव

उन्होंने ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक, कोप इंडिया और ऑपरेशन सिंदूर समेत कई अभियानों व सैन्य अभ्यासों में भूमिका निभाई है। वह चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ और मध्य वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ भी रह चुके हैं।

कई सम्मान से नवाजे गए

एयर मार्शल दीक्षित को वायु सेना पदक, विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है। नए पद पर उनकी प्राथमिकताओं में परिचालन तैयारी, स्वदेशी लड़ाकू विमानों को बढ़ावा और तीनों सेनाओं के बीच संयुक्तता शामिल रहेगी।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)