CG Crime: पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता की लाठी से पीटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

CG Crime: मनेन्द्रगढ़। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जनकपुर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने खूनी वारदात का रूप ले लिया। भगवानपुर गांव में एक युवक ने अपने पिता पर लाठी से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद पिता की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए गांव में ही छिपा हुआ था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, भगवानपुर निवासी 31 वर्षीय वंश बहादुर सिंह का अपने पिता बिरन सिंह के साथ किसी पारिवारिक विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। विवाद बढ़ने पर वंश बहादुर ने लाठी से पिता पर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण बिरन सिंह ने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार होकर गांव के ही बघवार मोहल्ले में छिप गया था। पुलिस को इसकी जानकारी मिलते ही टीम ने इलाके की घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई लाठी घर के सामने खेत से बरामद की गई।
मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने अपराध क्रमांक 245/2026 दर्ज करते हुए BNS की धारा 103(1) के तहत कार्रवाई की है।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस घटना के पीछे के पारिवारिक विवाद और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
साभार: Asian News Bharat


