होम Technology Red Magic 11 Pro सीरीज़ लॉन्च: दमदार बैटरी और लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ आया पावरफुल गेमिंग फोन
Technology

Red Magic 11 Pro सीरीज़ लॉन्च: दमदार बैटरी और लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ आया पावरफुल गेमिंग फोन

WhatsApp Facebook
Red Magic 11 Pro सीरीज़ लॉन्च: दमदार बैटरी और लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ आया पावरफुल गेमिंग फोन

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Red Magic 11 Pro सीरीज़ को आखिरकार आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इस सीरीज़ में दो मॉडल पेश किए हैं — Red Magic 11 Pro और Red Magic 11 Pro+। Pro मॉडल दो रंगों और दो स्टोरेज वेरिएंट में आया है, जबकि Pro+ मॉडल तीन रंग और चार स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध रहेगा। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका दमदार परफॉर्मेंस और गेमिंग-फ्रेंडली फीचर्स हैं।

यह कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इसमें एडवांस लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी भी जोड़ी गई है, जिससे लंबे समय तक गेमिंग करते समय फोन ओवरहीट नहीं होता। खास तौर पर गेमिंग यूज़र्स को ध्यान में रखकर इसका डिजाइन और परफॉर्मेंस तैयार किया गया है।

फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए लंबे समय तक पावर सपोर्ट प्रदान करेगी। इसकी कीमत भी प्रीमियम सेगमेंट को ध्यान में रखकर रखी गई है। बेस मॉडल (12GB RAM + 256GB स्टोरेज) की कीमत लगभग 62,000 रुपये रखी गई है, जबकि टॉप वेरिएंट (16GB RAM + 512GB स्टोरेज) की कीमत लगभग 70,000 रुपये तक जाएगी।

डिजाइन की बात करें तो यह स्मार्टफोन डार्क नाइट और सिल्वर वॉर गॉड कलर में लॉन्च किया गया है। वहीं, Pro+ मॉडल में तीन अतिरिक्त कलर ऑप्शन भी उपलब्ध होंगे। दमदार प्रोसेसर, लिक्विड कूलिंग सिस्टम और बड़ी बैटरी की वजह से यह स्मार्टफोन गेमिंग और हाई परफॉर्मेंस यूज़र्स के लिए एक शानदार विकल्प माना जा रहा है।

🔴
OneCG एक्सक्लूसिव रिपोर्ट OneChhattisgarh.Com
दोस्तों के साथ साझा करें
Vartika
लेखकVartika
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)

Post Comment