होम › Technology › CG Crime : कलयुगी पुत्र ने टंगिया से पिता पर हमला कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
Technology

CG Crime : कलयुगी पुत्र ने टंगिया से पिता पर हमला कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
CG Crime : कलयुगी पुत्र ने टंगिया से पिता पर हमला कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37833-crime-in-india-featured-image CG Crime : कलयुगी पुत्र ने टंगिया से पिता पर हमला कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

CG Crime : अंबिकापुर। सरगुजा जिले में जमीन बेचने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दरिमा थाना क्षेत्र के भालूकछार ग्राम पंचायत के इमलीपारा में एक युवक ने अपने पिता पर टंगिया से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान रमाशंकर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रमाशंकर ने कर्ज चुकाने के लिए अपनी जमीन करीब 7 से 8 लाख रुपये में बेची थी। इसी बात को लेकर उनका बेटा मुकेश सिंह (32) नाराज था।

जानकारी के मुताबिक, रमाशंकर अपनी पत्नी के साथ घर में खाना खा रहे थे। इसी दौरान पिता-पुत्र के बीच जमीन बेचने को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मुकेश ने टंगिया से पिता के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से रमाशंकर की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मुकेश सिंह को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे के पूरे घटनाक्रम, जमीन विवाद और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)