होम › Technology › CG News : पत्नी को घर लाने की कोशिश में पति ने उठाया खौफनाक कदम, 25 लाख की शर्त का दावा
Technology

CG News : पत्नी को घर लाने की कोशिश में पति ने उठाया खौफनाक कदम, 25 लाख की शर्त का दावा

WhatsApp Facebook
CG News : पत्नी को घर लाने की कोशिश में पति ने उठाया खौफनाक कदम, 25 लाख की शर्त का दावा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41166-untitled CG News : पत्नी को घर लाने की कोशिश में पति ने उठाया खौफनाक कदम, 25 लाख की शर्त का दावा

CG News : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक शादीशुदा युवक की आत्महत्या का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। रत्नाबांधा निवासी जय प्रकाश देवांगन का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। आत्महत्या के पीछे पारिवारिक विवाद और मानसिक प्रताड़ना की बात सामने आ रही है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

जानकारी के मुताबिक, जय प्रकाश की करीब चार साल पहले मोनिका देवांगन से शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। परिजनों के अनुसार, पिछले करीब आठ महीनों से पत्नी अपने मायके में रह रही थी। जय प्रकाश उसे वापस ससुराल लाने का प्रयास कर रहा था।

परिजनों का आरोप है कि पत्नी ने ससुराल लौटने के लिए पति के सामने 25 लाख रुपये की शर्त रखी थी। परिवार का कहना है कि इस कथित मांग और लंबे समय से चल रहे वैवाहिक विवाद के चलते जय प्रकाश मानसिक रूप से परेशान था। इसी बीच उसने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मामले में देवांगन समाज की ओर से भी निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की जा रही है। पुलिस आत्महत्या की वास्तविक वजह के साथ-साथ 25 लाख रुपये की कथित मांग और पारिवारिक विवाद से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)