होम › Raipur News › Raipur City News : रायपुर सेंट्रल जेल में तड़के औचक जांच, DCP-ADM की टीम ने 3 घंटे खंगाला पूरा परिसर
Raipur News

Raipur City News : रायपुर सेंट्रल जेल में तड़के औचक जांच, DCP-ADM की टीम ने 3 घंटे खंगाला पूरा परिसर

WhatsApp Facebook
Raipur City News : रायपुर सेंट्रल जेल में तड़के औचक जांच, DCP-ADM की टीम ने 3 घंटे खंगाला पूरा परिसर

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41142-untitled Raipur City News : रायपुर सेंट्रल जेल में तड़के औचक जांच, DCP-ADM की टीम ने 3 घंटे खंगाला पूरा परिसर

Raipur City News : रायपुर। राजधानी की केंद्रीय जेल में शुक्रवार सुबह पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अचानक निरीक्षण किया। क्राइम DCP, सेंट्रल जोन DCP और ADM के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान जेल के सभी प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए थे।

सुबह करीब 6 बजे शुरू हुआ निरीक्षण लगभग तीन घंटे तक चला। टीम ने जेल की अलग-अलग बैरकों की तलाशी लेने के साथ बंदियों के पास प्रतिबंधित सामग्री की जांच की। इसके अलावा वॉच टावर, CCTV कैमरे, मेटल डिटेक्टर, जैमर और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान मुलाकात व्यवस्था, मेस, मेडिकल सुविधाओं और बंदियों से जुड़े रिकॉर्ड की भी समीक्षा की गई। हार्डकोर अपराधियों और विचाराधीन बंदियों के दस्तावेजों का सत्यापन भी किया गया।

अधिकारियों के मुताबिक यह त्योहारों को देखते हुए किया गया नियमित सुरक्षा निरीक्षण था। वहीं, जेल से जुड़े सूत्रों के अनुसार हाल में मोबाइल और नशीली सामग्री मिलने की शिकायतों के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई है।

निरीक्षण के बाद जेल प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्रवाई के दौरान जेल अधीक्षक, CSP और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। निरीक्षण की रिपोर्ट कलेक्टर और SSP रायपुर को भेजे जाने की बात कही गई है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)