होम › Technology › UP Scholarship: 4.60 लाख छात्रों को मिला स्कॉलरशिप, CM योगी ने खातों में ट्रांसफर किए 148 करोड़ रुपये
Technology

UP Scholarship: 4.60 लाख छात्रों को मिला स्कॉलरशिप, CM योगी ने खातों में ट्रांसफर किए 148 करोड़ रुपये

WhatsApp Facebook
UP Scholarship: 4.60 लाख छात्रों को मिला स्कॉलरशिप, CM योगी ने खातों में ट्रांसफर किए 148 करोड़ रुपये

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41103-up-scholarship UP Scholarship: 4.60 लाख छात्रों को मिला स्कॉलरशिप, CM योगी ने खातों में ट्रांसफर किए 148 करोड़ रुपये

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 4.60 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि ट्रांसफर की। इस चरण में कुल ₹148.04 करोड़ की धनराशि DBT के माध्यम से पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचाई गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 11 विद्यार्थियों को अपने हाथों से छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र भी प्रदान किए।

OBC के सबसे ज्यादा विद्यार्थियों को मिला लाभ

इस चरण में अन्य पिछड़ा वर्ग के 2,23,615 विद्यार्थियों के खातों में ₹60.01 करोड़ भेजे गए। अनुसूचित जाति के 1,59,959 विद्यार्थियों को ₹64.54 करोड़ की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति मिली। वहीं सामान्य वर्ग के 38,084 विद्यार्थियों के खातों में ₹11.43 करोड़ और अल्पसंख्यक वर्ग के 38,901 विद्यार्थियों के खातों में ₹12.06 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई।

छात्रवृत्ति व्यवस्था को ऑनलाइन और DBT से जोड़ा गया

सरकार के मुताबिक छात्रवृत्ति आवेदन से लेकर भुगतान तक की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया है। आधार आधारित भुगतान व्यवस्था के जरिए पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में सीधे राशि भेजी जा रही है। सरकार का कहना है कि इससे भुगतान प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और समयबद्ध बनाने में मदद मिली है।

पात्र छात्रों को योजना से जोड़ने पर जोर

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों का आवेदन या प्रक्रिया संबंधी किसी कारण से भुगतान छूट गया है, उन्हें भी पात्रता के अनुसार योजना का लाभ दिलाया जाए। छात्रवृत्ति की राशि विद्यार्थियों की शिक्षा जारी रखने में आर्थिक मदद के उद्देश्य से दी जा रही है।

पिछले वित्त वर्ष में 65.95 लाख से ज्यादा छात्रों को लाभ

सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में 65.95 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ दिया गया। इस दौरान ₹4,793 करोड़ से अधिक की राशि DBT के जरिए विद्यार्थियों तक पहुंचाई गई। सरकार ने छात्रवृत्ति वितरण व्यवस्था को और सरल बनाने तथा पात्र विद्यार्थियों तक समय पर राशि पहुंचाने पर जोर दिया है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)