होम › Technology › MP Accident : कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में 2 की मौत, 3 घायल
Technology

MP Accident : कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में 2 की मौत, 3 घायल

WhatsApp Facebook
MP Accident : कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में 2 की मौत, 3 घायल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41012-untitled MP Accident : कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में 2 की मौत, 3 घायल

MP Accident : सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले के सानौधा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। आपचंद गुफा के पास पुराई की तलाई में तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सड़क किनारे लगा एक विशाल पेड़ भी टूटकर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सानौधा थाना प्रभारी उपमा सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं।

पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं मृतकों के शवों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया है।

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस की जांच के बाद ही हादसे की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)