होम › Technology › CG Crime : मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपा था 440 किलो गांजा, 2 करोड़ से ज्यादा का माल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Technology

CG Crime : मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपा था 440 किलो गांजा, 2 करोड़ से ज्यादा का माल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
CG Crime : मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपा था 440 किलो गांजा, 2 करोड़ से ज्यादा का माल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40992-untitled CG Crime : मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपा था 440 किलो गांजा, 2 करोड़ से ज्यादा का माल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

CG Crime : जशपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर पुलिस ने मिर्ची की बोरियों की आड़ में छिपाकर ले जाया जा रहा 440.63 किलो अवैध गांजा बरामद किया। मामले में उत्तरप्रदेश के प्रयागराज निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 2 अक्टूबर की सुबह एंटी नारकोटिक्स टीम और तपकरा पुलिस संयुक्त रूप से संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान ओडिशा की ओर से आ रहे टाटा आईसर मिनी ट्रक UP-71-T-6592 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में सवार दो लोगों ने अपनी पहचान मो. वसीम (28) और मो. आसिफ (34) के रूप में बताई। दोनों प्रयागराज के रहने वाले हैं।

तलाशी के दौरान ट्रक के ऊपर मिर्ची की बोरियां रखी मिलीं। पुलिस को संदेह होने पर जब इन बोरियों को हटाकर नीचे रखी बोरियों की जांच की गई, तो टेप से लिपटे पैकेट बरामद हुए। जांच में इन पैकेटों में गांजा मिला। पुलिस ने कुल 14 बोरियों से 440 पैकेट गांजा बरामद किया, जिसका कुल वजन 440.63 किलोग्राम बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 20 लाख 31 हजार 500 रुपये है, जबकि तस्करी में इस्तेमाल मिनी ट्रक की कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में कुल 2 करोड़ 40 लाख 31 हजार 500 रुपये की जब्ती की गई है।

पूछताछ में आरोपियों ने गांजा ओडिशा के बोध क्षेत्र से लाकर प्रयागराज ले जाने की जानकारी दी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से खरीदा गया था और इसे उत्तरप्रदेश में किसे पहुंचाया जाना था।

दोनों आरोपियों के खिलाफ तपकरा थाने में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Source: Nishaanebaz

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)