होम › Technology › MP Crime : दिनदहाड़े युवती की चाकुओं से गोदकर हत्या, घर में बंद मिले दो मासूम बच्चे, CCTV में कैद वारदात
Technology

MP Crime : दिनदहाड़े युवती की चाकुओं से गोदकर हत्या, घर में बंद मिले दो मासूम बच्चे, CCTV में कैद वारदात

WhatsApp Facebook
MP Crime : दिनदहाड़े युवती की चाकुओं से गोदकर हत्या, घर में बंद मिले दो मासूम बच्चे, CCTV में कैद वारदात

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40977-untitled MP Crime : दिनदहाड़े युवती की चाकुओं से गोदकर हत्या, घर में बंद मिले दो मासूम बच्चे, CCTV में कैद वारदात

MP Crime : छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर में दिनदहाड़े एक युवती की हत्या से सनसनी फैल गई। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की अमलतास कॉलोनी के पास बाइक सवार दो युवकों ने 26 वर्षीय ज्योति चौरसिया पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की। वारदात के बाद घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर स्थित एक घर में महिला के दो मासूम बच्चे अंदर से बंद मिले। पुलिस ने घर का ताला तोड़कर दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि ज्योति होटल में वेटर का काम करती थी। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वारदात से जुड़े अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। पुलिस आसपास लगे अन्य CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

दिनदहाड़े हुई हत्या से अमलतास कॉलोनी में हड़कंप मच गया। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है और आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

Source: Nishaanebaz

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)