होम › Sports › ODI World Cup 2027 Schedule Launch: केपटाउन में क्रिकेट सितारों की म​हफिल, लारा, फिंच, पोलक और विराट कोहली समेत दिग्गज रहे मौजूद, अधिकारिक शेड्यूल जारी
Sports

ODI World Cup 2027 Schedule Launch: केपटाउन में क्रिकेट सितारों की म​हफिल, लारा, फिंच, पोलक और विराट कोहली समेत दिग्गज रहे मौजूद, अधिकारिक शेड्यूल जारी

WhatsApp Facebook
ODI World Cup 2027 Schedule Launch: केपटाउन में क्रिकेट सितारों की म​हफिल, लारा, फिंच, पोलक और विराट कोहली समेत दिग्गज रहे मौजूद, अधिकारिक शेड्यूल जारी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40914-odi-world-cup-2027-schedule-launch ODI World Cup 2027 Schedule Launch: केपटाउन में क्रिकेट सितारों की म​हफिल, लारा, फिंच, पोलक और विराट कोहली समेत दिग्गज रहे मौजूद, अधिकारिक शेड्यूल जारी

केपटाउन। क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा दिन है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) साउथ अफ्रीका के केपटाउन स्थित ‘जाइट्ज म्यूजियम ऑफ कंटेम्पररी आर्ट अफ्रीका’ (Zeitz MOCAA) से वनडे वर्ल्ड कप 2027 के पूरे शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान किया गया।

भारतीय समयानुसार रात 9:00 बजे से शुरु हुए इस भव्य कार्यक्रम में

क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों ने एक साथ मंच साझा किया। Discussion Panel में साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज शॉन पोलक, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान एरोन फिंच और वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा मौजूद के साथ विराट कोहली, रोहित शर्मा, पैट कमिंस, एडन मार्करम और लुंगी एनगिडी जैसे दिग्गज क्रिकेटरों ने अपने विचार साझा किए।

14 टीमें, 12 शहर, 57 मैच

अफ्रीकी महाद्वीप के तीन देशों—साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के 12 शहरों में कुल 57 मुकाबले खेले जाएंगे। शेड्यूल जारी होने के साथ ही ICC दुनिया भर के दर्शकों के लिए आधिकारिक टिकटों की ‘फ्री बैलेट प्रक्रिया’ भी शुरू कर रही है। इसके जरिए फैंस स्टेडियम में मैच देखने के लिए बिना शुरुआती फीस दिए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।

कहां देखें लाइव

भारतीय फैंस इस इवेंट का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) नेटवर्क पर और डिजिटल स्ट्रीमिंग जियो-हॉटस्टार (JioHotstar) व ICC के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रात 9 बजे से लाइव देख सकते हैं।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)