CG Transfer: 6 अधिकारियों की नई पदस्थापना, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

CG Transfer: बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने 6 अधिकारियों की नई पदस्थापना को लेकर आदेश जारी किया है। इस बदलाव के तहत अलग-अलग राजस्व अनुविभागों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार आकांक्षा त्रिपाठी को SDM राजस्व बिलासपुर का प्रभार दिया गया है। वहीं नंद कुमार चौबे को SDM बिल्हा, बजरंग सिंह वर्मा को SDM मस्तूरी और सीमा पात्रे को SDM कोटा की जिम्मेदारी मिली है।
इसके अलावा नारायण प्रसाद गबेल को SDM तखतपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर, जिला कार्यालय बिलासपुर पदस्थ किया गया है। प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से यह पदस्थापन आदेश जारी किया गया है।

Source: Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated)
Asian News Bharat


