होम › Technology › MP BJP Meeting : 3 घंटे चली बीजेपी कोर कमेटी की बैठक, 66 हारी सीटों पर संगठन मजबूत करने की तैयारी; जानें किस बात पर हुई चर्चा
Technology

MP BJP Meeting : 3 घंटे चली बीजेपी कोर कमेटी की बैठक, 66 हारी सीटों पर संगठन मजबूत करने की तैयारी; जानें किस बात पर हुई चर्चा

WhatsApp Facebook
MP BJP Meeting : 3 घंटे चली बीजेपी कोर कमेटी की बैठक, 66 हारी सीटों पर संगठन मजबूत करने की तैयारी; जानें किस बात पर हुई चर्चा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40836-mp-bjp-meeting MP BJP Meeting : 3 घंटे चली बीजेपी कोर कमेटी की बैठक, 66 हारी सीटों पर संगठन मजबूत करने की तैयारी; जानें किस बात पर हुई चर्चा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक बुधवार को राजधानी भोपाल में करीब तीन घंटे तक चली। बैठक में संगठन की स्थिति, सरकार और संगठन के बीच तालमेल, आगामी चुनावों की तैयारियों और पार्टी के सामने मौजूद संगठनात्मक चुनौतियों पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब, सह प्रभारी रेखा वर्मा और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।


2023 में हारी 66 विधानसभा सीटों पर फोकस

बैठक में उन 66 विधानसभा सीटों को लेकर विशेष चर्चा हुई, जहां भाजपा को 2023 के विधानसभा चुनाव में जीत नहीं मिली थी। इन क्षेत्रों में बूथ, मंडल और विधानसभा स्तर पर संगठन की स्थिति का आकलन करने तथा जमीनी गतिविधियों को मजबूत करने पर मंथन किया गया। क्षेत्रवार संगठनात्मक स्थिति के आधार पर आगे की रणनीति तैयार करने की बात सामने आई है।


कम अंतर से जीती सीटों की भी होगी समीक्षा

भाजपा ने सिर्फ हारी हुई सीटों को ही चर्चा के दायरे में नहीं रखा। बैठक में उन विधानसभा क्षेत्रों की भी समीक्षा की गई, जहां पार्टी ने 5 हजार या उससे कम मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। इन क्षेत्रों में संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय को लेकर भी चर्चा हुई।


निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियों पर मंथन

बैठक में आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर संगठन की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। पार्टी स्तर पर जमीनी गतिविधियां बढ़ाने, बूथ और मंडल स्तर के संगठन को सक्रिय करने तथा सरकार की योजनाओं और कार्यों को जनता तक पहुंचाने से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।


नई संगठनात्मक टीम की मौजूदगी में पहली अहम बैठक

मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब और सह प्रभारी रेखा वर्मा की मौजूदगी में यह बैठक हुई। संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी भी नई जिम्मेदारी संभालने के बाद बैठक में शामिल हुए। इसके अलावा कैलाश विजयवर्गीय, शिवराज सिंह चौहान, प्रहलाद पटेल समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।


सरकार और संगठन के तालमेल पर भी जोर

बैठक में सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के मुताबिक, संगठन से जुड़े ऐसे कई विषयों पर विचार हुआ, जिन पर मिलकर काम करने की जरूरत है। बैठक में सरकार के कामों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर सुझाव भी रखे गए।

इस बैठक के जरिए भाजपा ने आगामी चुनावी तैयारियों से पहले संगठन की जमीनी स्थिति की समीक्षा पर जोर दिया है। खासतौर पर हारी हुई सीटों और कम अंतर से जीती सीटों को लेकर क्षेत्रवार संगठनात्मक समीक्षा आगे भी जारी रहने की बात सामने आई है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)