होम Auto Dacia का ‘Hipster Concept’ लॉन्च: सबसे हल्की और किफायती EV दिखी, कीमत ₹17 लाख से भी कम!
Auto

Dacia का ‘Hipster Concept’ लॉन्च: सबसे हल्की और किफायती EV दिखी, कीमत ₹17 लाख से भी कम!

WhatsApp Facebook
Dacia का ‘Hipster Concept’ लॉन्च: सबसे हल्की और किफायती EV दिखी, कीमत ₹17 लाख से भी कम!

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नई दिल्ली। यूरोप की पॉपुलर ऑटो कंपनी Dacia ने भविष्य की अल्ट्रा-लाइट और सस्ती इलेक्ट्रिक कार की झलक दिखाई है। कंपनी ने अपने Hipster Concept को पेश किया है, जो सिर्फ 800 किलो से भी हल्की होगी और कीमत करीब ₹17.66 लाख (GBP 15,000) के अंदर रखने की योजना है।

इस कार को खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है जो ज़रूरत के हिसाब से सस्ती और हल्की EV चाहते हैं। कंपनी का फोकस लग्जरी फीचर्स के बजाय बेसिक जरूरतों पर है।

खास फीचर्स:

  • वजन: 800 किलो से कम
  • लंबाई: लगभग 3 मीटर
  • सीटें: 4
  • डिजाइन: बिना पेंट का बॉडी पैनल, फैब्रिक स्ट्रैप्स से बने डोर हैंडल
  • इंफोटेनमेंट: कंपनी की स्क्रीन नहीं — मोबाइल को ही कार की स्क्रीन के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।

कंपनी का दावा है कि हल्के मटेरियल और सिंपल डिजाइन से कार का कार्बन फुटप्रिंट आधा किया जा सकता है। यह मॉडल भविष्य में सस्ती EV टेक्नोलॉजी को नया रास्ता दिखा सकता है।

क्यों है खास:

बढ़ती EV की कीमतों के बीच यह सस्ता विकल्प हो सकता है।

हल्का वजन बैटरी के आकार को छोटा रखेगा, जिससे कीमत भी घटेगी।

इसे उभरते बाजारों (जैसे भारत) में भी पेश किया जा सकता है।

कंपनी का लक्ष्य है — “कम कीमत में ज्यादा फायदा” देना। अगर यह कॉन्सेप्ट प्रॉडक्शन में आता है तो EV इंडस्ट्री में बड़ी हलचल मच सकती है।

🔴
OneCG एक्सक्लूसिव रिपोर्ट OneChhattisgarh.Com
दोस्तों के साथ साझा करें
Vartika
लेखकVartika
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)

Post Comment