होम › Technology › CG Accident: वेंटीलेटर एंबुलेंस और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत, महिला नर्स की मौत
Technology

CG Accident: वेंटीलेटर एंबुलेंस और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत, महिला नर्स की मौत

WhatsApp Facebook
CG Accident: वेंटीलेटर एंबुलेंस और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत, महिला नर्स की मौत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40795-3ca6a966-3db4-4ae8-8cbc-96ea1592e533 CG Accident: वेंटीलेटर एंबुलेंस और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत, महिला नर्स की मौत

CG Accident: धमतरी। रायपुर-संबलपुर नेशनल हाईवे पर संबलपुर के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां वेंटीलेटर एंबुलेंस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार टक्कर में महिला नर्स की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

मृतका की पहचान शबाना खान के रूप में हुई है, जो महारानी अस्पताल, जगदलपुर में नर्स के पद पर कार्यरत थीं। जानकारी के मुताबिक, महारानी अस्पताल से एक मरीज को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया था। मरीज को रायपुर के एसएमसी हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद परिजन शव को एंबुलेंस से वापस जगदलपुर ले जा रहे थे। नर्स शबाना खान भी उनके साथ थीं। इसी दौरान संबलपुर के पास एंबुलेंस की ट्रैक्टर-ट्रॉली से भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए और शबाना खान की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में एंबुलेंस में सवार मृतक मरीज के तीन परिजनों को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। नर्स के शव को 108 एंबुलेंस से धमतरी जिला अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)