दिल्ली पुलिस में बंपर भर्ती: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 7,565 पदों पर निकली वैकेंसी
Staff Selection Commission (SSC) ने Delhi Police में कांस्टेबल पदों के लिए एक बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इस अभियान के तहत 7,565 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2025 से शुरू होकर 21 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। यह मौका 10वीं–12वीं पास युवाओं के लिए खास है।
योग्यता और उम्र सीमा
शैक्षणिक योग्यता: 10+2 (इंटरमीडिएट) किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से।
पुरुष अभ्यर्थियों के पास LMV ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी।
उम्र सीमा: 18 से 25 वर्ष, आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार छूट।
चयन प्रक्रिया और फिजिकल टेस्ट
CBT (कंप्यूटर आधारित परीक्षा)
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (दौड़, लंबी कूद, हाई जंप)
फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन की शुरुआत: 22 सितंबर 2025
अंतिम तिथि: 21 अक्टूबर 2025
फीस भुगतान की आखिरी तारीख: 22 अक्टूबर 2025
करेक्शन विंडो: 29–31 अक्टूबर 2025
परीक्षा तिथि: दिसंबर 2025 – जनवरी 2026
आवेदन शुल्क
जनरल/ओबीसी/EWS: ₹100
SC/ST और महिला उम्मीदवारों के लिए: निशुल्क
जरूरी सूचना
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in और delhipolice.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें। किसी भी फर्जी वेबसाइट से बचें।




Post Comment