होम › National › CG Election : नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव की तैयारी तेज, 23 अक्टूबर को जारी होगी प्रारंभिक मतदाता सूची
National

CG Election : नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव की तैयारी तेज, 23 अक्टूबर को जारी होगी प्रारंभिक मतदाता सूची

WhatsApp Facebook
CG Election : नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव की तैयारी तेज, 23 अक्टूबर को जारी होगी प्रारंभिक मतदाता सूची

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40670-a7834d9f-ca9e-40f4-8fba-6ddb4e2e8f85 CG Election : नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव की तैयारी तेज, 23 अक्टूबर को जारी होगी प्रारंभिक मतदाता सूची

CG Election : रायपुर। छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में प्रस्तावित नगरपालिका और त्रिस्तरीय पंचायत आम/उप निर्वाचन को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी कर दिया है। मतदाता सूची को 1 अक्टूबर 2026 की संदर्भ तिथि के आधार पर तैयार किया जाएगा।

नगरपालिका के 417 पदों के लिए होगा पुनरीक्षण

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार नगरपालिका आम निर्वाचन के लिए कुल 417 पदों की निर्वाचक नामावली तैयार की जाएगी। इनमें भिलाई, भिलाई-चरौदा, रिसाली और बीरगांव नगर निगम के 4 महापौर पद, 13 अध्यक्ष और 400 पार्षद पद शामिल हैं। इसके अलावा उप निर्वाचन के लिए 1 अध्यक्ष और 6 पार्षद पदों की मतदाता सूची का भी पुनरीक्षण किया जाएगा।

पंचायतों के 814 पद शामिल

त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए कुल 814 पदों की निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण किया जाएगा। इनमें 1 जनपद पंचायत सदस्य, 92 सरपंच और 721 पंच पद शामिल हैं।

23 अक्टूबर को प्रारंभिक मतदाता सूची

निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 23 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। इसके बाद मतदाताओं से दावा-आपत्ति प्राप्त की जाएगी। दावों और आपत्तियों के निराकरण के बाद 30 नवंबर 2026 को अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया जाएगा।

33 जिलों में नियुक्त होंगे निर्वाचक नामावली प्रेक्षक

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण प्रक्रिया को त्रुटिरहित, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में एक-एक निर्वाचक नामावली प्रेक्षक नियुक्त किए जाएंगे।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)