होम › Chhattisgarh › Drishyam 3 : बिना कट के पास हुई अजय देवगन की फिल्म, CBFC ने दिया U/A 16+ सर्टिफिकेट; इतनी होगी रनटाइम
Chhattisgarh

Drishyam 3 : बिना कट के पास हुई अजय देवगन की फिल्म, CBFC ने दिया U/A 16+ सर्टिफिकेट; इतनी होगी रनटाइम

WhatsApp Facebook
Drishyam 3 : बिना कट के पास हुई अजय देवगन की फिल्म, CBFC ने दिया U/A 16+ सर्टिफिकेट;
इतनी होगी रनटाइम

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40539-drishyam-3 Drishyam 3 : बिना कट के पास हुई अजय देवगन की फिल्म, CBFC ने दिया U/A 16+ सर्टिफिकेट;
इतनी होगी रनटाइम

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से रिलीज की मंजूरी मिल गई है। खास बात यह है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म में किसी भी तरह के कट या बदलाव की मांग नहीं की है। CBFC ने फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है। सेंसर सर्टिफिकेट मिलने के साथ ही फिल्म के रनटाइम का भी खुलासा हो गया है।

150 मिनट की होगी ‘दृश्यम 3’

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 3’ की लंबाई 150 मिनट यानी 2 घंटे 30 मिनट रखी गई है। यह फिल्म फ्रेंचाइजी की दूसरी सबसे लंबी फिल्म होगी। इससे पहले साल 2022 में रिलीज हुई ‘दृश्यम 2’ का रनटाइम 142 मिनट यानी 2 घंटे 22 मिनट था। वहीं पहली फिल्म ‘दृश्यम’ 162 मिनट यानी 2 घंटे 42 मिनट की थी, जो अब तक इस फ्रेंचाइजी की सबसे लंबी फिल्म है।

विजय सालगांवकर के किरदार में लौटेंगे अजय देवगन

‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी में अजय देवगन ने विजय सालगांवकर के किरदार से दर्शकों का दिल जीता था। अब तीसरे पार्ट में भी वह इसी किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता बनी हुई है। मेकर्स ने इस बार भी सस्पेंस और थ्रिल को बनाए रखने की कोशिश की है।

2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन के अलावा तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म को 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

जयदीप अहलावत ने संभाला नया किरदार

‘दृश्यम 2’ में नजर आए अक्षय खन्ना तीसरे पार्ट का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी जगह फिल्म में अभिनेता जयदीप अहलावत को शामिल किया गया है।बताया जा रहा है कि मेकर्स ने कहानी की जरूरत के अनुसार नए किरदार को शामिल किया है। अब देखना होगा कि ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है।

Source: Nishaanebaz

The post Drishyam 3 : बिना कट के पास हुई अजय देवगन की फिल्म, CBFC ने दिया U/A 16+ सर्टिफिकेट;
इतनी होगी रनटाइम
appeared first on OneChhattisgarh.Com.

Source: One Chhattisgarh

🔴
OneCG एक्सक्लूसिव रिपोर्ट OneChhattisgarh.Com
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)