होम › Technology › लंबित पेंशन प्रकरण और सीजीपीएफ पासबुक संधारण को लेकर एसोसिएशन मिला BEO बागबाहरा से
Technology

लंबित पेंशन प्रकरण और सीजीपीएफ पासबुक संधारण को लेकर एसोसिएशन मिला BEO बागबाहरा से

WhatsApp Facebook
लंबित पेंशन प्रकरण और सीजीपीएफ पासबुक संधारण को लेकर एसोसिएशन मिला BEO बागबाहरा से

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40533-whatsapp-image-2026-09-28-at-64952-pm लंबित पेंशन प्रकरण और सीजीपीएफ पासबुक संधारण को लेकर एसोसिएशन मिला BEO बागबाहरा से

बागबाहरा: छ ग टीचर्स एसोसिएशन विकासखण्ड बागबाहरा के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद यादव की अगुवाई में ब्लॉक इकाई बागबाहरा का एक प्रतिनिधिमंडल विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बागबाहरा श्री डी एन दीवान से भेंटकर शिक्षक संवर्ग के समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग किया। प्रतिनिधि मंडल में सम्मिलित जिलाध्यक्ष नारायण चौधरी, जिला सचिव नन्द कुमार साहू, ब्लॉक सचिव मनीष अवसरिय, ब्लॉक कोषाध्यक्ष देवेन्द्र चंद्राकर, मेघराज साहू, परमानंद निर्मलकर, राजेन्द्र पांडे ने विकासखंड में शिक्षक संवर्ग की समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षक संवर्ग के आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर पेंशन, अवकाश नगदीकरण, समूह बीमा, ग्रेज्युटी जैसे उपादानों की भुगतान होती है जिससे कठिन आर्थिक परिस्थिति से गुजर रही शोक संतप्त परिवार को संबल मिलता है ब्लॉक बागबाहरा में लंबित पेंशन प्रकरणों को शीघ्र निराकृत किया जाए।

एसोशिएशन ने चर्चा दौरान कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद के पुनः स्मरण पत्र के बावजुद ग्रीष्मा अवकाश में लोक सभा निर्वाचन के दौरान शासन के निर्देशानुसार अर्जित अवकाश सेवा पुस्तिका में इंद्राज किया जाना था परन्तु यह कार्य आज भी लंबित है जनगणना कार्य में लगे शिक्षक संवर्ग को नियमानुसार अर्जित अवकाश की पात्रता होती है जिसे भी सेवा पुस्तिका में संधारित नहीं किया गया है। सेवा पुस्तिका अपडेशन, सेवा पुस्तिकाओं की स्थानीय संपरीक्षक लेखा कार्यालय में सत्यापन, संविलयन पश्चात सेवा पुस्तिकाओं का कोष एवं लेखा कार्यालय में सत्यापन कार्य भी शेष है जिसके कारण सेवानिवृति के पश्चात या आकस्मिक निधन हो जाने की स्थिति में उपादानों एवं स्वत्वों के भुगतान में बड़ी दिक्कतें आ रही हैं अतः सत्यापन कार्य शीघ्र कराया जाए।

प्रतिनिधि मंडल ने अब तक लंबित एन पी एस पास बुक संधारण तथा सी जी पी एफ पास बुक संधारण को योजनाबद्ध तरीके से संधारित करने की मांग किया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी एन दीवान ने उपरोक्त बिंदुओं को गंभीरता से लेते हुए योजनाबद्ध तरीके से शीघ्र निराकृत करने की बात कही। उक्ताशय की जानकारी ब्लॉक सचिव मनीष अवसरिया ने दिया।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)