होम › Technology › सड़क चौड़ीकरण को लेकर उज्जैन में तनाव, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, भारी पुलिस बल तैनात
Technology

सड़क चौड़ीकरण को लेकर उज्जैन में तनाव, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, भारी पुलिस बल तैनात

WhatsApp Facebook
सड़क चौड़ीकरण को लेकर उज्जैन में तनाव, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, भारी पुलिस बल तैनात

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40478-ujjain सड़क चौड़ीकरण को लेकर उज्जैन में तनाव, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, भारी पुलिस बल तैनात

भोपाल: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन में कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक 15 मीटर सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। करीब 900 मीटर लंबे इस मार्ग पर निर्माण में बाधा बन रहे 60 धार्मिक स्थलों में से अधिकांश को हटाया जा चुका है। शाही मस्जिद और खड़े हनुमान मंदिर के पास स्थित मजार को लेकर विरोध के बाद तनाव की स्थिति बनी।

पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

कार्रवाई की आशंका को देखते हुए इलाके में करीब 2 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। शनिवार रात से लोग शाही मस्जिद परिसर और आसपास की सड़कों पर जुटने लगे। रविवार को भी विरोध जारी रहा। इस दौरान कुछ युवाओं की ओर से पथराव किए जाने के बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। इलाके में बैरिकेडिंग कर आवाजाही रोकी गई और ड्रोन से निगरानी की गई।

महिलाओं ने किया चक्काजाम

शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने के विरोध में मुस्लिम महिलाओं ने नाका नंबर-5 पर चक्काजाम किया। बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर बैठ गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल कराने और स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया।

कलेक्टर बोले- सभी का सहयोग मिल रहा

कलेक्टर रोशन सिंह ने कहा कि सिंहस्थ के लिए मास्टर प्लान के तहत सड़क चौड़ीकरण किया जा रहा है। उनके अनुसार मकान, दुकान और धार्मिक स्थल संबंधित लोगों के सहयोग से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की।

मस्जिद के हिस्से पर हाईकोर्ट में सुनवाई

प्रभावित हिस्से को बचाने के लिए मुस्लिम समाज ने इंदौर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। सोमवार को इस मामले में सुनवाई होनी है। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बल तैनात हैं और प्रशासन स्थिति पर नजर रख रहा है।

Source: Nishaanebaz

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)