होम › Technology › पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में बड़ा धमाका, 11 की मौत, 30 घायल; TTP ने ली जिम्मेदारी
Technology

पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में बड़ा धमाका, 11 की मौत, 30 घायल; TTP ने ली जिम्मेदारी

WhatsApp Facebook
पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में बड़ा धमाका, 11 की मौत, 30 घायल; TTP ने ली जिम्मेदारी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40321-pakistan पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में बड़ा धमाका, 11 की मौत, 30 घायल; TTP ने ली जिम्मेदारी

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (KP) प्रांत में शनिवार को बड़ा धमाका हुआ। डेरा इस्माइल खान में हुए इस विस्फोट में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इमरजेंसी सर्विस रेस्क्यू 1122 ने हताहतों की जानकारी दी है। धमाके के बाद मौके पर राहत और बचाव अभियान चलाया गया।

हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली

धमाके की वजह और इसके पीछे कौन है, इसे लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। धमाके की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने ली है। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां घटनास्थल से सबूत जुटा रही हैं और पूरे इलाके की सुरक्षा बढ़ाई गई है।

KP में लगातार बढ़ रही हिंसा

खैबर पख्तूनख्वा लंबे समय से आतंकी हमलों और हिंसा से प्रभावित रहा है। यहां कई सशस्त्र गुट पाकिस्तानी सरकार और सेना के खिलाफ सक्रिय हैं। पिछले कुछ महीनों में सुरक्षा बलों और उनके ठिकानों को निशाना बनाकर कई हमले किए गए हैं।

18 सितंबर को कोहाट में भी ब्लास्ट

इससे पहले 18 सितंबर को कोहाट जिले की पुलिस लाइंस में बड़ा आत्मघाती धमाका हुआ था। जुमे की नमाज के दौरान हुए इस हमले में 15 लोगों की मौत हुई थी और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। पुलिस के मुताबिक, हमलावर ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी को पुराने पुलिस लाइंस गेट से टकरा दिया था।

सरकार के लिए सुरक्षा चुनौती

डेरा इस्माइल खान की घटना को कोहाट धमाके के करीब 10 दिन बाद हुआ एक और बड़ा विस्फोट माना जा रहा है। लगातार हो रही हिंसा खैबर पख्तूनख्वा के साथ पाकिस्तान की संघीय सरकार के लिए भी सुरक्षा चुनौती बनी हुई है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)