होम › Technology › CG News : अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चे बहे, तलाश में जुटी SDRF, गोताखोरों के देर से पहुंचने पर लोगों में नाराजगी
Technology

CG News : अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चे बहे, तलाश में जुटी SDRF, गोताखोरों के देर से पहुंचने पर लोगों में नाराजगी

WhatsApp Facebook
CG News : अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चे बहे, तलाश में जुटी SDRF, गोताखोरों के देर से पहुंचने पर लोगों में नाराजगी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40311-untitled CG News : अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चे बहे, तलाश में जुटी SDRF, गोताखोरों के देर से पहुंचने पर लोगों में नाराजगी

CG News : बिलासपुर। दयालबंद के मधुबन इलाके में शनिवार दोपहर अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चे पानी के तेज बहाव और गहराई की चपेट में आकर लापता हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस, स्थानीय लोगों और बाद में पहुंची SDRF टीम ने दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मधुबन अटल आवास निवासी आयान अंसारी (12) और इमरेश (16) शनिवार दोपहर मोहल्ले के पास अरपा नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान दोनों नदी के ऐसे हिस्से में पहुंच गए, जहां पानी के नीचे गहराई और गड्ढा बताया जा रहा है। इसी दौरान दोनों का संतुलन बिगड़ा और वे पानी में बह गए।

आसपास मौजूद लोगों ने बच्चों को बचाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर में दोनों पानी में दिखाई देना बंद हो गए। सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग नदी किनारे पहुंच गए। सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू कराई।

गोताखोरों के इंतजार पर उठे सवाल

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने की मांग की। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि घटना के काफी समय बाद तक गोताखोर नहीं पहुंच सके। करीब सवा घंटे तक इंतजार की बात सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखी गई।

इसके बाद SDRF की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने नदी में संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पुलिस और SDRF के जवान नदी के अलग-अलग हिस्सों में दोनों बच्चों की तलाश कर रहे हैं।

फिलहाल दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला है। परिजन नदी किनारे मौजूद हैं और रेस्क्यू टीम के ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)