होम › Auto › Tata Aeris Launch In India: टाटा एरिस भारत में लॉन्च, पेट्रोल-CNG के साथ AMT का भी ऑप्शन, 6 एयरबैग से लेकर 360° कैमरा तक कई जबरदस्त फीचर्स, जानिए इसकी कीमत
Auto

Tata Aeris Launch In India: टाटा एरिस भारत में लॉन्च, पेट्रोल-CNG के साथ AMT का भी ऑप्शन, 6 एयरबैग से लेकर 360° कैमरा तक कई जबरदस्त फीचर्स, जानिए इसकी कीमत

WhatsApp Facebook
Tata Aeris Launch In India: टाटा एरिस भारत में लॉन्च, पेट्रोल-CNG के साथ AMT का भी ऑप्शन, 6 एयरबैग से लेकर 360° कैमरा तक कई जबरदस्त फीचर्स, जानिए इसकी कीमत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40242-tata Tata Aeris Launch In India: टाटा एरिस भारत में लॉन्च, पेट्रोल-CNG के साथ AMT का भी ऑप्शन, 6 एयरबैग से लेकर 360° कैमरा तक कई जबरदस्त फीचर्स, जानिए इसकी कीमत

Tata Aeris Launch In India: ऑटोमोबाइल डेस्क: टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में नई कॉम्पैक्ट सेडान Tata Aeris लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.29 लाख रुपए रखी गई है। यह मौजूदा टाटा टिगोर की जगह लाई गई है। कार की बुकिंग शुरू हो चुकी है और डिलीवरी 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।

40245-tata1 Tata Aeris Launch In India: टाटा एरिस भारत में लॉन्च, पेट्रोल-CNG के साथ AMT का भी ऑप्शन, 6 एयरबैग से लेकर 360° कैमरा तक कई जबरदस्त फीचर्स, जानिए इसकी कीमत

सिर्फ पर्सनल खरीदारों के लिए

टाटा एरिस को खास तौर पर निजी कार खरीदारों के लिए पेश किया गया है। कंपनी इसे फ्लीट या कमर्शियल सेगमेंट में नहीं बेचेगी। इस बाजार के लिए टाटा का Xpres-T ब्रांड पहले की तरह काम करता रहेगा।

पेट्रोल और CNG दोनों विकल्प

एरिस में 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। पेट्रोल मॉडल में 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। CNG मॉडल में भी मैनुअल के साथ AMT का विकल्प दिया गया है। दोनों फ्यूल ऑप्शन में ट्विन-सिलेंडर CNG सेटअप उपलब्ध है।

40246-tata2 Tata Aeris Launch In India: टाटा एरिस भारत में लॉन्च, पेट्रोल-CNG के साथ AMT का भी ऑप्शन, 6 एयरबैग से लेकर 360° कैमरा तक कई जबरदस्त फीचर्स, जानिए इसकी कीमत

10.25 इंच स्क्रीन और वेंटिलेटेड सीट

फीचर्स की बात करें तो कार में 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, वायरलेस चार्जिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और रियर AC वेंट दिए गए हैं। ऊंचे वेरिएंट में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं।

6 एयरबैग समेत सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसके अलावा ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, ESC, हिल होल्ड असिस्ट, TPMS और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। पेट्रोल मॉडल में 419 लीटर का बूट स्पेस है। कार को छह रंगों में पेश किया गया है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)