होम Technology Ujjain Ganesh Pandal Fire: गणपति पंडाल में भीषण आग, 11 फीट की गणेश प्रतिमा खंडित; बाल-बाल बचे श्रद्धालु
Technology

Ujjain Ganesh Pandal Fire: गणपति पंडाल में भीषण आग, 11 फीट की गणेश प्रतिमा खंडित; बाल-बाल बचे श्रद्धालु

WhatsApp Facebook
Ujjain Ganesh Pandal Fire: गणपति पंडाल में भीषण आग, 11 फीट की गणेश प्रतिमा खंडित; बाल-बाल बचे श्रद्धालु

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40068-ujjain-ganesh-pandal-fire Ujjain Ganesh Pandal Fire: गणपति पंडाल में भीषण आग, 11 फीट की गणेश प्रतिमा खंडित; बाल-बाल बचे श्रद्धालु

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में गणेश उत्सव के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है। नीलगंगा थाना क्षेत्र की संत राम सिंधी कॉलोनी में बुधवार शाम गणेश पंडाल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे पंडाल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पंडाल का अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो गया।

हादसे में पंडाल में स्थापित करीब 11 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा भी खंडित हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।

माता वैष्णो देवी थीम पर सजाया गया था पंडाल

जानकारी के मुताबिक, संत राम सिंधी कॉलोनी में श्री सम्राट नवयुवक मित्र मंडल की ओर से गणेश पंडाल सजाया गया था। इस बार पंडाल को माता वैष्णो देवी की थीम पर तैयार किया गया था।

पंडाल में भगवान गणेश के साथ उनकी बहन अशोक सुंदरी की प्रतिमा भी स्थापित की गई थी। बुधवार शाम अचानक पंडाल से धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं।

दो दमकल वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग

आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी। मौके पर पहुंची नीलगंगा थाना पुलिस और दमकल की दो गाड़ियों ने राहत कार्य शुरू किया।

दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। हालांकि तब तक पंडाल की सजावट, कपड़े और अन्य सामग्री जल चुकी थी। आग की वजह से गणेश प्रतिमा को भी नुकसान पहुंचा।

बिजली लाइन और उपकरण भी हुए प्रभावित

आग बुझने के बाद बिजली विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। पंडाल के आसपास प्रभावित बिजली लाइन और उपकरणों की जांच कर सुधार कार्य शुरू किया गया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि आग के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

नीलगंगा थाना प्रभारी तरुण कुरील ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। दमकल की मदद से आग पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया।

उन्होंने बताया कि हादसे में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है और आग लगने के कारणों की पुष्टि निरीक्षण के बाद होगी।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)