होम Technology CG Crime : नशे के कारोबार का खुलासा, 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार
Technology

CG Crime : नशे के कारोबार का खुलासा, 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
CG Crime : नशे के कारोबार का खुलासा, 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40039-untitled CG Crime : नशे के कारोबार का खुलासा, 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

CG Crime : दुर्ग। जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीली दवाओं की अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कथित गिरोह का पर्दाफाश किया है। अटल आवास और आशाराम बापू आश्रम मैदान के आसपास चल रहे नशे के कारोबार की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को संरक्षण में लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से 0.5 एमजी की 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट, 8 मोबाइल फोन, 1,400 रुपये नकद और 2 एयर गन बरामद की गई हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 99 हजार रुपये आंकी गई है।

एएसपी भोजराज अग्रवाल के अनुसार, पूछताछ और प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सार्वजनिक स्थानों पर युवाओं को नशीली गोलियां बेचकर अवैध कमाई कर रहे थे। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(c) और 22 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं, बरामद एयर गन के तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने इस संबंध में अलग से वैधानिक कार्रवाई की बात कही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल शेख, योगेश कुमार साहू, अम्रन साहू, मयंक यादव, जानी यादव और समीर ठाकुर के रूप में हुई है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)