होम Technology Noida Yamuna Expressway Bus Fire: AC बस में आग लगी, 9 जिंदा जले, कूदकर बचाई जान
Technology

Noida Yamuna Expressway Bus Fire: AC बस में आग लगी, 9 जिंदा जले, कूदकर बचाई जान

WhatsApp Facebook
Noida Yamuna Expressway Bus Fire: AC बस में आग लगी, 9 जिंदा जले, कूदकर बचाई जान

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40027-noida-yamuna-expressway-bus-fire-9-dead Noida Yamuna Expressway Bus Fire: AC बस में आग लगी, 9 जिंदा जले, कूदकर बचाई जान

नोएडा। यूपी के नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर प्राइवेट स्लीपर AC बस में आग लग गई। हादसे में 9 यात्री जिंदा जल गए।

इनमें 8 पुरुष और एक महिला है। बस में 35 यात्री सवार थे। हादसे के वक्त ज्यादातर यात्री सो रहे थे। कई यात्रियों ने खिड़की तोड़कर कूदकर जान बचाई।

हादसा देर रात जेवर एयरपोर्ट से 500 मीटर दूर हुआ। बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से साढ़े 9 बजे महोबा के लिए निकली थी। CFO प्रदीप कुमार ने बताया- शुरुआती जांच में AC में स्पार्क या ब्लास्ट से इंजन में आग लगी।

हादसे की सूचना पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और 45 मिनट में आग बुझाई। इसके बाद पीछे का हिस्सा काटकर फायरकर्मी बस के अंदर पहुंचे और एक-एक शव बाहर निकाला। रेस्क्यू करीब 2 घंटे चला। बस पूरी तरह जल चुकी है। हादसे के चलते दिल्ली-आगरा लेन 2 घंटे बंद रही।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राज कल्पना ट्रैवल्स की बस मध्य प्रदेश की है। हमीरपुर के एक यात्री ने आरोप लगाया कि आग लगने के बाद ड्राइवर बस नहीं रोक रहा था। यात्रियों ने शीशे तोड़ने शुरू किए, तब उसने बस रोकी। पुलिस ने ड्राइवर पवन और कंडक्टर योगेश को हिरासत में लिया है। 

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)