रायपुर से बलौदाबाजार फोरलेन का सर्वे पूरा, जल्दी शुरुहोगा कार्य
रायपुर। रायपुर से बलौदा बाजार की यात्रा करने वालों के लिए अब बड़ी राहत की बात सामने आई है यहां की खस्ता सड़कों से अब जल्दी लोगों को राहत मिलेगी और फोर लाइन का निर्माण कार्य शुरू होगा. जानकारी मिली है कि रायपुर-बलौदाबाजार सड़क को फोरलेन बनाने का शुरुआती सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है. इस बदलाव के बाद दोनों शहरों के बीच का सफर लगभग पौने दो घंटे से घटकर सिर्फ एक घंटे का रह जाएगा. दो चरणों में पूरी होगी 1500 करोड़ की यह मेगा परियोजना इस पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 1500 करोड़ रुपए खर्च किए जाने हैं, इसे दो चरणों में पूरा किया जाएगा. पहले चरण में धनेली से पुराने विधानसभा भवन तक करीब 11.610 किलोमीटरऊ की सड़क के लिए लगभग 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.
दूसरे चरण में विधानसभा से पलारी तक करीब 72 किलोमीटर के लंबे हिस्से को फोरलेन किया जाएगा, जिस पर लगभग 1050 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है. इस परियोजना में जरूरत के हिसाब से सर्विस लेन, चार बड़े फ्लाईओवर और कई ओवरब्रिज भी बनाए जाने का प्रस्ताव है. एनएच (नेशनल हाईवे), वन और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने रायपुर से खरोरा ब्लॉक के खोरसी गांव तक की जमीन का सर्वे पूरा कर लिया है.इस सर्वे के दायरे में 20-21 गांवों के 711 खसरों की करीब 17 हेक्टेयर जमीन आ रही है. अब इन सभी खसरों का प्रकाशन किया जाएगा, जिसके बाद संबंधित जमीन मालिकों से आधिकारिक रूप से दावा-आपत्ति मंगाई जाएगी. सड़क चौड़ीकरण के रास्ते में रायपुर जिले की सीमा तक करीब 7 हजार पेड़ आ रहे हैं, जिन्हें वन विभाग ने चिह्नित कर लिया है. इसके अलावा, बिजली के पोल और अन्य विद्युत ढांचे को हटाने के लिए विद्युत विभाग ने 44.78 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा है, जिसकी मंजूरी मिलते ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी.
The post रायपुर से बलौदाबाजार फोरलेन का सर्वे पूरा, जल्दी शुरुहोगा कार्य appeared first on Ekhabri.com.
Source: Ekhabri


