OnePlus N6 Lite 4G लॉन्च : 120Hz डिस्प्ले, 13MP कैमरा और दमदार बैटरी; जानें कीमत

नई दिल्ली। स्मार्टफोन कंपनी OnePlus ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6 Lite 4G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को बड़ी स्क्रीन, दमदार बैटरी और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ पेश किया है। OnePlus N6 Lite 4G की शुरुआती कीमत ₹16,999 रखी गई है। यह कीमत इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल की है। फोन को कंपनी ने Midnight Hype और Neo Green कलर ऑप्शन में उतारा है।
6.75 इंच का 120Hz डिस्प्ले
OnePlus N6 Lite 4G में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 1570×720 पिक्सल है। कंपनी के मुताबिक, इसमें 900 निट्स तक HBM ब्राइटनेस और 86 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट मिलता है।
Unisoc प्रोसेसर और बढ़ाई जा सकेगी रैम
परफॉर्मेंस के लिए फोन में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4GB रैम के साथ 64GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। यूजर्स वर्चुअल रैम फीचर के जरिए रैम को 8GB तक बढ़ा सकते हैं। फोन में बेहतर हीट मैनेजमेंट के लिए 13,700 वर्ग मिलीमीटर का हीट डिसिपेशन एरिया दिया गया है।
13MP रियर कैमरा और 5MP सेल्फी कैमरा
फोटोग्राफी के लिए OnePlus N6 Lite 4G में पीछे की तरफ 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें f/2.2 अपर्चर और ऑटोफोकस सपोर्ट मिलता है। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
7000mAh बैटरी, 15W चार्जिंग सपोर्ट
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है। यह 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार चार्ज होने पर करीब 49.7 घंटे तक कॉलिंग बैकअप दे सकती है।
IP64 रेटिंग और मिलिट्री ग्रेड डिजाइन
OnePlus N6 Lite 4G को IP64 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है। फोन MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड स्टैंडर्ड को भी पूरा करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2, GPS और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा फोन में 3.5mm हेडफोन जैक, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और OReality Audio के साथ स्पीकर भी मिलता है।
बजट सेगमेंट में OnePlus की नई पेशकश
OnePlus N6 Lite 4G को कंपनी ने उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है, जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, बड़ी स्क्रीन और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहतर फीचर्स वाला स्मार्टफोन चाहते हैं।
Source: Nishaanebaz


