होम Technology Jharkhand Crime : टाटा स्टील कर्मी के बंद क्वार्टर को चोरों ने बनाया निशाना, 50 लाख के जेवरात और नकदी चोरी
Technology

Jharkhand Crime : टाटा स्टील कर्मी के बंद क्वार्टर को चोरों ने बनाया निशाना, 50 लाख के जेवरात और नकदी चोरी

WhatsApp Facebook
Jharkhand Crime : टाटा स्टील कर्मी के बंद क्वार्टर को चोरों ने बनाया निशाना, 50 लाख के जेवरात और नकदी चोरी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39910-untitled Jharkhand Crime : टाटा स्टील कर्मी के बंद क्वार्टर को चोरों ने बनाया निशाना, 50 लाख के जेवरात और नकदी चोरी

Jharkhand Crime : जमशेदपुर। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में चोरों ने दिनदहाड़े टाटा स्टील कर्मी के बंद क्वार्टर में घुसकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने पीछे की चहारदीवारी फांदकर घर में प्रवेश किया और अलमारी का लॉक तोड़कर करीब 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

घटना सिदगोड़ा क्रॉस रोड-20 स्थित क्वार्टर नंबर एल4-11 की है। यहां टाटा स्टील कर्मी सुब्रतो दास अपनी पत्नी अंबिका दास के साथ रहते हैं। मंगलवार सुबह अंबिका करीब 7 बजे स्कूल के लिए निकलीं, जबकि सुब्रतो दास लगभग 7:40 बजे ड्यूटी के लिए रवाना हुए।

करीब पांच घंटे बाद दोपहर 12:30 बजे सुब्रतो लंच के लिए घर लौटे। मुख्य गेट खोलकर अंदर पहुंचे तो कमरों का सामान बिखरा हुआ था। दोनों कमरों की अलमारियां खुली मिलीं। जांच करने पर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी गायब मिली।

परिवार के मुताबिक, उनके बच्चे बाहर रहकर पढ़ाई करते हैं और घर में बुजुर्ग मां रहती थीं। हालांकि, करीब एक सप्ताह पहले मां भी परसुडीह स्थित पैतृक घर चली गई थीं। पुलिस को आशंका है कि चोरों ने घर खाली होने की जानकारी का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पीछे की चहारदीवारी फांदकर परिसर में दाखिल हुए। इसके बाद पीछे के गेट का ताला तोड़ा और कमरे में पहुंचकर अलमारी का लॉक तोड़ दिया। चोरी के बाद आरोपी उसी रास्ते से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचा। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक संदिग्ध युवक नजर आया है, जिसके आधार पर पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है।

दिनदहाड़े हुई इस बड़ी चोरी से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने संदिग्ध के संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरी की वारदात का जल्द खुलासा करने की मांग की है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)