होम Technology Sex Racket : ओंकारेश्वर के पास देह व्यापार नेटवर्क का खुलासा, व्हाट्सऐप से ग्राहकों को भेजते थे तस्वीरें, 5 गिरफ्तार
Technology

Sex Racket : ओंकारेश्वर के पास देह व्यापार नेटवर्क का खुलासा, व्हाट्सऐप से ग्राहकों को भेजते थे तस्वीरें, 5 गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
Sex Racket : ओंकारेश्वर के पास देह व्यापार नेटवर्क का खुलासा, व्हाट्सऐप से ग्राहकों को भेजते थे तस्वीरें, 5 गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39880-sex-racket Sex Racket : ओंकारेश्वर के पास देह व्यापार नेटवर्क का खुलासा, व्हाट्सऐप से ग्राहकों को भेजते थे तस्वीरें, 5 गिरफ्तार

Sex Racket : खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार से जुड़े एक कथित नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की है। मांधाता थाना क्षेत्र के इनपुन पुनर्वास सेक्टर-01 में एक मकान पर दबिश देकर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, नेटवर्क में ग्राहकों से संपर्क करने और युवतियों को बुलाने के लिए व्हाट्सऐप का इस्तेमाल किया जाता था।

पुलिस के अनुसार, गिरोह से जुड़े लोग ग्राहकों से व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क करते थे। युवतियों की तस्वीरें भेजकर सौदा तय किए जाने के बाद इंदौर, बुरहानपुर और आसपास के जिलों से युवतियों को बुलाने की बात सामने आई है।

सूचना मिलने पर मांधाता थाना पुलिस और मोरटक्का चौकी की संयुक्त टीम ने इनपुन पुनर्वास स्थित संदिग्ध मकान पर छापा मारा। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान मौके पर एक महिला और एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जबकि दो अन्य व्यक्ति बाहर मौजूद थे। तलाशी में कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

खंडवा एसपी अगम जैन के मुताबिक, अवैध गतिविधि की सूचना के आधार पर पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई की गई। मामले में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)