होम Sports Asian Games 2026: भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम का शानदार प्रदर्शन, थाईलैंड को 3-2 से हराकर पहुंची क्वार्टर फाइनल में
Sports

Asian Games 2026: भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम का शानदार प्रदर्शन, थाईलैंड को 3-2 से हराकर पहुंची क्वार्टर फाइनल में

WhatsApp Facebook
Asian Games 2026: भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम का शानदार प्रदर्शन, थाईलैंड को 3-2 से हराकर पहुंची क्वार्टर फाइनल में

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39841-asian-games-2026-1 Asian Games 2026: भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम का शानदार प्रदर्शन, थाईलैंड को 3-2 से हराकर पहुंची क्वार्टर फाइनल में

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम ने रोमांचक मुकाबले में थाईलैंड को 3-2 से मात दी। एक समय भारत मुकाबले में 1-2 से पीछे था, लेकिन यशस्विनी घोरपड़े और श्रीजा अकुला के शानदार खेल ने टीम इंडिया को जीत दिला दी।

यशस्विनी और श्रीजा का शानदार प्रदर्शन

मुकाबले में यशस्विनी घोरपड़े ने दो अहम जीत दर्ज कर भारत की उम्मीदों को बनाए रखा। इसके बाद श्रीजा अकुला ने निर्णायक मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए थाईलैंड की ओलंपियन और एशियन गेम्स पदक विजेता सुथासिनी सावेत्ताबुत को हराया।

श्रीजा ने यह मुकाबला 3-1 से अपने नाम किया। उन्होंने 9-11, 11-6, 12-10 और 11-8 के स्कोर से जीत दर्ज कर भारत को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया।

अब नॉर्थ कोरिया से होगी टक्कर

थाईलैंड के खिलाफ जीत के बाद भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम की नजरें अब सेमीफाइनल में जगह बनाने पर हैं। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत का सामना नॉर्थ कोरिया से होगा।

टेबल टेनिस में भारत का पदक इतिहास

एशियन गेम्स टेबल टेनिस में भारत अब तक तीन कांस्य पदक जीत चुका है। साल 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष टीम ने टेबल टेनिस में देश को पहला पदक दिलाया था।

इसके बाद शरत कमल और मनिका बत्रा ने मिक्स्ड डबल्स में कांस्य पदक जीता था। वहीं 2023 हांगझोऊ एशियन गेम्स में सुतीर्था मुखर्जी और अयहिका मुखर्जी ने महिला डबल्स में कांस्य पदक हासिल किया था।

सॉफ्ट टेनिस में जय मीना ने बनाई जगह

एशियन गेम्स के सॉफ्ट टेनिस मुकाबलों में भारत के जय मीना ने ग्रुप डी के मैच में पाकिस्तान के हुसैन अरैन को 4-0 से हराकर नॉकआउट राउंड में जगह बना ली।

वहीं महिला वर्ग में आध्या तिवारी को थाईलैंड की अलीशा जिग्लर के खिलाफ 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। अब नॉकआउट में पहुंचने के लिए उन्हें पाकिस्तान की कायनात शालवानी के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी।

कराटे में चेतन भट्ट पदक से चूके

कराटे के पुरुष 84 किग्रा कुमाइट वर्ग में भारत के चेतन भट्ट कांस्य पदक जीतने से चूक गए। कांस्य पदक मुकाबले में उनका सामना चीनी ताइपे के चुंग मेंग-यू से हुआ।

मुकाबला 1-1 से बराबर रहने के बाद सेंशु नियम के आधार पर चुंग मेंग-यू को विजेता घोषित किया गया। इससे पहले चेतन को सेमीफाइनल में जॉर्डन के मोहम्मद अलजा’फारी के खिलाफ हार मिली थी।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)