Asian News Raas Garba Season-4 के लिए 25 दिन बाकी, काउंट डाउन शुरु..हो जाइये तैयार, 14 तारीख से रामबाग में मचेगा गरबा का धमाल

रायपुर। सेंट्रल इंडिया के सबसे बड़े रास गरबा आयोजन Asian News Raas Garba Season-4 के लिए रायपुर पूरी तरह तैयार है। नवरात्रि की धूम के साथ रायपुर में गरबा को लेकर उत्साह बढ़ने लगा है। शहर के गरबा प्रेमियों को अब उस शाम का इंतजार है, जब रामबाग में गरबा के रंग में पूरा माहौल रंग जाएगा।
Asian News Raas Garba Season-4 का आयोजन 14 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक राम मंदिर के सामने, रामबाग, VIP रोड, रायपुर में होने जा रहा है। आयोजन में अब सिर्फ 25 दिन बाकी हैं और इसके साथ ही तैयारियों का काउंटडाउन भी शुरू हो गया है।
छह दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में गरबा, संगीत और भक्ति का माहौल देखने को मिलेगा। हर दिन गरबा प्रेमियों के लिए कुछ खास देखने-सुनने को मिलने की उम्मीद है।
आयोजन को लेकर शहर में पिछले सीजन की चर्चा भी शुरू हो गई है। खासकर युवाओं और गरबा प्रेमियों के बीच इस बात को लेकर उत्सुकता है कि इस बार का Season-4 कैसा होगा और आयोजन में कौन-कौन से खास कार्यक्रम शामिल किए जाएंगे।
तो आपको बता दें कि Asian News की ओर से इस बार गरबा के साथ मां दुर्गा की आराधना, श्रीराम भजन और देशभक्ति गीतों को भी कार्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है। यानी छह दिनों तक रामबाग में गरबा के साथ भक्ति और उत्सव का रंग भी देखने को मिलेगा।
तो Asian News Raas Garba Season-4 के हो जाइये तैयार…बस 25 दिन बाकी हैं… फिर शुरू होगा गरबा का रंग। 14 से 19 अक्टूबर 2026 राम मंदिर के सामने, रामबाग, VIP रोड में होगा आयोजन। रायपुर में सजेगा माता का दरबार, भक्ति में झूमेंगे भक्त।
Source: Nishaanebaz


