होम Technology Dhanbad Crime : वासेपुर में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर फहीम खान के भाई समेत 3 घायल
Technology

Dhanbad Crime : वासेपुर में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर फहीम खान के भाई समेत 3 घायल

WhatsApp Facebook
Dhanbad Crime : वासेपुर में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर फहीम खान के भाई समेत 3 घायल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39764-vasepur Dhanbad Crime : वासेपुर में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर फहीम खान के भाई समेत 3 घायल

Dhanbad Crime : धनबाद। झारखंड के धनबाद स्थित चर्चित वासेपुर इलाके में सोमवार को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी से अफरा-तफरी मच गई। भुली मोड़ के पास बाइक सवार दो युवकों ने अचानक फायरिंग कर दी। घटना में गैंगस्टर फहीम खान के भाई सानु खान, एक दुकान संचालक चंकी और एक महिला घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बाइक से पहुंचे हमलावर, फायरिंग कर हुए फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक पर सवार दो युवक भुली मोड़ के पास पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने अचानक गोली चलानी शुरू कर दी। कुछ ही देर में इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। फायरिंग के बाद दोनों आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव के साथ बरवाअड्डा थाना, बैंक मोड़ थाना और भुली ओपी की पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मौके से 7 खोखे बरामद

पुलिस ने घटनास्थल की जांच के दौरान 7 खाली कारतूस के खोखे बरामद किए हैं। वारदात के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और फिलहाल सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

फायरिंग की वजह की जांच जारी

प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद अफरोज ने पुलिस को बताया कि बाइक सवार दो युवक मौके पर आए थे और पीछे बैठे युवक ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलाने के बाद दोनों वहां से फरार हो गए। पुलिस अब हमलावरों की पहचान के साथ-साथ फायरिंग के पीछे की वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)