होम Chhattisgarh छत्तीसगढ़-ओडिशा सहयोग को लेकर सीएम साय और मोहन माझी की अहम मुलाकात
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़-ओडिशा सहयोग को लेकर सीएम साय और मोहन माझी की अहम मुलाकात

WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़-ओडिशा सहयोग को लेकर सीएम साय और मोहन माझी की अहम मुलाकात

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा प्रवास के दौरान भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने विष्णु देव साय का आत्मीय स्वागत किया।

 

मुलाकात के दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच छत्तीसगढ़ और ओडिशा के आपसी सहयोग, विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। दोनों राज्यों के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा पड़ोसी राज्य होने के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से भी एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के बीच लंबे समय से आत्मीय संबंध रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि विकास और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर दोनों राज्यों के बीच बेहतर समन्वय से नागरिकों को लाभ मिलेगा। साथ ही, आपसी सहयोग से छत्तीसगढ़ और ओडिशा सहित पूरे क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिल सकती है।

The post छत्तीसगढ़-ओडिशा सहयोग को लेकर सीएम साय और मोहन माझी की अहम मुलाकात appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)