होम Chhattisgarh Korba police : रील वाला ‘डॉन’ और चापड़ वाला गुंडा गिरफ्तार, पुलिस ने पैदल निकाली भाई जी और गब्बर की बारात
Chhattisgarh

Korba police : रील वाला ‘डॉन’ और चापड़ वाला गुंडा गिरफ्तार, पुलिस ने पैदल निकाली भाई जी और गब्बर की बारात

WhatsApp Facebook
Korba police : रील वाला ‘डॉन’ और चापड़ वाला गुंडा गिरफ्तार, पुलिस ने पैदल निकाली भाई जी और गब्बर की बारात

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39541-e2624d4f-7a97-4492-b93a-1ce683d642c7 Korba police : रील वाला ‘डॉन’ और चापड़ वाला गुंडा गिरफ्तार, पुलिस ने पैदल निकाली भाई जी और गब्बर की बारात

Korba police : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोशल मीडिया पर डॉनगिरी करने वाले दो बदमाशों पर पुलिस ने जोरदार कार्रवाई की है। कोरबा कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग मामलों में खुद को ‘डॉन’ और ‘भाई जी’ बताने वाले गौतम तंवर और धारदार हथियार लहराने वाले हर्ष वैष्णव उर्फ गब्बर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को सबक सिखाने के लिए इलाके में उनका जुलूस निकाला, जिसके बाद ये बदमाश लंगड़ाते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर खुद को कानून से ऊपर समझने वाले इन युवकों की इस कार्रवाई के बाद से हवा टाइट हो गई है।

‘भाई जी’ बनकर मांगता था पैसे

पुलिस के मुताबिक, पुराना बस्ती इलाके में रहने वाला 22 वर्षीय गौतम तंवर सोशल मीडिया पर अपनी कथित डॉनगिरी के वीडियो शेयर करता था। आरोपी खुद को कोरबा का डॉन और ‘भाई जी’ कहलवाता था तथा आम लोगों से शराब पीने के लिए जबरन पैसे मांगता था।

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कोतवाली पुलिस ने गौतम को गिरफ्तार कर लिया। उसकी हेकड़ी निकालने के लिए पुलिस ने उसे बस स्टैंड इलाके में पैदल घुमाया (पैदल परेड कराई)। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गौतम एक पुराना अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं।?

जेल की हवा खाएगा गब्बर

दूसरी कार्रवाई फोकटपारा इलाके में हुई, जहां हर्ष वैष्णव उर्फ गब्बर नामक युवक हाथ में धारदार चापड़ (हथियार) लेकर खुलेआम लोगों को डरा-धमका रहा था। मुखबिर की सटीक सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की और आरोपी को चापड़ के साथ रंगे हाथों दबोच लिया।

कोतवाली थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने जानकारी दी कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट (Arms Act) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)