CG News : साथ जीने की चाहत थी, साथ ही उठाया खौफनाक कदम, प्रेमी जोड़े ने पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान

CG News : कोरबा। जिले के लेमरू थाना क्षेत्र के अरेतरा गांव में एक प्रेमी जोड़े द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। दोनों के शव गांव के समीप एक पेड़ पर फंदे से लटके मिले। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे। हालांकि, अलग-अलग जाति होने के कारण परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। इसी बात से दोनों कथित तौर पर आहत थे।
घटना की सूचना मिलने के बाद लेमरू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है।
Source: Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated)
Nishaanebaz


