होम Technology MP Crime : पिता ने पत्नी और तीन मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, चार मौतों से दहला क्षेत्र
Technology

MP Crime : पिता ने पत्नी और तीन मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, चार मौतों से दहला क्षेत्र

WhatsApp Facebook
MP Crime : पिता ने पत्नी और तीन मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, चार मौतों से दहला क्षेत्र

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39494-untitledpng01 MP Crime : पिता ने पत्नी और तीन मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, चार मौतों से दहला क्षेत्र

MP Crime : दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। कबीरपुरा गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी जान ले ली। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

पति-पत्नी के विवाद के बाद खूनी वारदात

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान द्वारका पटेल के रूप में हुई है। उसकी पत्नी खेमा बाई के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब का सेवन करता था और पत्नी के चरित्र पर संदेह को लेकर उसके साथ विवाद करता था। करीब एक साल पहले भी पत्नी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज हुआ था। बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया और वे साथ रहने लगे थे। हालांकि, विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ।

मायके वालों के लौटने के बाद फिर हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को एक बार फिर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। महिला के मायके वाले गांव पहुंचे और दोनों को समझाने के बाद वापस चले गए। इसके बाद रात में भी दंपती के बीच विवाद जारी रहा। बताया जा रहा है कि देर रात खेमा बाई अपने बच्चों के साथ सो गई। आरोप है कि तड़के करीब 4 से 4:30 बजे द्वारका ने कुल्हाड़ी से पत्नी और तीनों बच्चों पर हमला कर दिया।

 

39495-untitled MP Crime : पिता ने पत्नी और तीन मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, चार मौतों से दहला क्षेत्र

सुबह घर में मिले चार शव

सुबह आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर महिला और तीनों बच्चों के शव बरामद किए। मृतकों में 7 वर्षीय बेटी और 4 साल व 1 साल के दो बेटे शामिल हैं। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा था आरोपी

पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की परिस्थितियों और घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और जांच के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्य स्पष्ट होंगे।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)