होम Technology नलखेड़ा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं की कार, मां बगलामुखी माता के दर्शन कर लौट रहे थे, 8 की मौत
Technology

नलखेड़ा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं की कार, मां बगलामुखी माता के दर्शन कर लौट रहे थे, 8 की मौत

WhatsApp Facebook
नलखेड़ा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं की कार, मां बगलामुखी माता के दर्शन कर लौट रहे थे, 8 की मौत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39451-mp नलखेड़ा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं की कार, मां बगलामुखी माता के दर्शन कर लौट रहे थे, 8 की मौत

नई दिल्ली: आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में मां बगलामुखी माता मंदिर के पास बड़ा हादसा हो गया। तेज बारिश के बाद उफनते बरसाती नाले को पार करते समय श्रद्धालुओं से भरी कार पानी के तेज बहाव में बह गई। हादसे में कार सवार आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे, दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। सभी के ओडिशा के रहने वाले होने की जानकारी सामने आई है।

दर्शन के बाद लौट रहे थे श्रद्धालु

जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालु उज्जैन से टैक्सी किराये पर लेकर मां बगलामुखी माता मंदिर के दर्शन करने नलखेड़ा पहुंचे थे। दर्शन के बाद सभी कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मंदिर के पास स्थित बरसाती नाला तेज बारिश के कारण उफान पर था। कार तेज बहाव की चपेट में आई और पानी में बह गई।

रेस्क्यू टीम ने कार बाहर निकाली

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद कार को नाले से बाहर निकाला। कार में सवार सभी आठ लोगों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

जल्दबाजी में नाला पार करने की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका है कि चालक ने तेज बहाव के बावजूद जल्दबाजी में नाला पार करने की कोशिश की। इसी दौरान कार पानी के बहाव में फंस गई और बह गई। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह की जांच अभी जारी है।

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

एसपी दिलीप कुमार सोनी ने बताया कि हादसे में तीन बच्चों, दो महिलाओं और तीन पुरुषों की मौत हुई है। सभी मृतक ओडिशा के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस मृतकों की पहचान करने और उनके परिजनों से संपर्क करने में जुटी है। प्रशासन ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)