होम Technology CG Crime : महानदी तट पर शिक्षक की निर्मम हत्या, सिर पर भारी वस्तु से वार कर उतारा मौत के घाट
Technology

CG Crime : महानदी तट पर शिक्षक की निर्मम हत्या, सिर पर भारी वस्तु से वार कर उतारा मौत के घाट

WhatsApp Facebook
CG Crime : महानदी तट पर शिक्षक की निर्मम हत्या, सिर पर भारी वस्तु से वार कर उतारा मौत के घाट

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39252-c408d8ef-7046-40b7-81e9-832d98e6f228 CG Crime : महानदी तट पर शिक्षक की निर्मम हत्या, सिर पर भारी वस्तु से वार कर उतारा मौत के घाट

CG Crime : रायपुर। जिले के आरंग इलाके में एक शिक्षक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान शिवकुमार चंद्राकर के रूप में हुई है, जो कुम्हारी के शासकीय विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे और डंगनिया (चंपारण) के रहने वाले थे। उनका शव महानदी तट पर बनचरौदा के पास बरामद किया गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक शिक्षक के सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटनास्थल पर उनकी मोटरसाइकिल भी खड़ी मिली है। इन परिस्थितियों के आधार पर पुलिस हत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है।

39253-9e1e421b-c43c-4c65-974c-c3ea45d1d979 CG Crime : महानदी तट पर शिक्षक की निर्मम हत्या, सिर पर भारी वस्तु से वार कर उतारा मौत के घाट

 

मौके पर पहुंची पुलिस टीम

घटना की सूचना मिलते ही आरंग थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने मौके को सुरक्षित कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि हत्या की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर से डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। टीमों ने मौके से संभावित साक्ष्य जुटाए और घटनाक्रम से जुड़े सुराग तलाशे। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)