होम Sports Asian Champions Trophy 2026: पाकिस्तान का भारत दौरे से इनकार, न्यूट्रल वेन्यू पर मैच कराने की रखी मांग
Sports

Asian Champions Trophy 2026: पाकिस्तान का भारत दौरे से इनकार, न्यूट्रल वेन्यू पर मैच कराने की रखी मांग

WhatsApp Facebook
Asian Champions Trophy 2026: पाकिस्तान का भारत दौरे से इनकार, न्यूट्रल वेन्यू पर मैच कराने की रखी मांग

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39193-pakistan-hockey-team Asian Champions Trophy 2026: पाकिस्तान का भारत दौरे से इनकार, न्यूट्रल वेन्यू पर मैच कराने की रखी मांग

नई दिल्ली। भारत में आयोजित होने वाली एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने टूर्नामेंट के लिए भारतीय दौरे से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान का कहना है कि वह भारत के खिलाफ खेलने के लिए तैयार है, लेकिन मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित किए जाने चाहिए।

पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष मोहियुद्दीन अहमद वानी ने इस फैसले की पुष्टि करते हुए कहा कि पाकिस्तानी टीम भारत में जाकर टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेगी। फेडरेशन ने टूर्नामेंट को किसी अन्य देश में आयोजित करने या पाकिस्तान के मुकाबले तटस्थ स्थान पर कराने का सुझाव दिया है।

पहले आई थी पाकिस्तान के भारत आने की खबर

इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जानकारी दी थी कि पाकिस्तान की हॉकी टीम भारत आने के लिए तैयार हो गई है। हालांकि, अब पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन के बयान के बाद स्थिति बदलती नजर आ रही है।

पाकिस्तान की ओर से कहा गया है कि टीम भारत के खिलाफ खेलने को तैयार है, लेकिन सुरक्षा और अन्य कारणों को देखते हुए मुकाबले किसी न्यूट्रल वेन्यू पर कराए जाएं।

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 पर बढ़ा सस्पेंस

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी का आयोजन भारत की मेजबानी में होना है। टूर्नामेंट में एशिया की प्रमुख हॉकी टीमें हिस्सा लेती हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले हमेशा से ही दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे हैं।

अब पाकिस्तान के इस फैसले के बाद टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, अंतिम फैसला आयोजक संस्था और संबंधित हॉकी महासंघों की बातचीत के बाद ही स्पष्ट होगा।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)