होम Technology CG Liquor-Coal Levy Scam: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजे गए, जल्द आ सकती है फाइनल चार्जशीट
Technology

CG Liquor-Coal Levy Scam: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजे गए, जल्द आ सकती है फाइनल चार्जशीट

WhatsApp Facebook
CG Liquor-Coal Levy Scam: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजे गए, जल्द आ सकती है फाइनल चार्जशीट

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39155-ramgopal-agrawal-judicial-remand-liquor-coal-scam-chhattisgarh CG Liquor-Coal Levy Scam: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजे गए, जल्द आ सकती है फाइनल चार्जशीट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कथित शराब और कोयला लेवी घोटाला मामले में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को बुधवार को ACB की विशेष अदालत में पेश किया गया। उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायाधीश सुमित कुमार की अदालत के समक्ष पेश किया गया।

सुनवाई के बाद कोर्ट ने रामगोपाल अग्रवाल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। बता दें कि कोयला लेवी मामले में रामगोपाल अग्रवाल की ED रिमांड पहले से 29 तारीख तक है। ऐसे में दोनों मामलों में चल रही जांच के बीच उनकी न्यायिक प्रक्रिया महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

शराब घोटाले की जांच अंतिम चरण में

बता दें कि राज्य में शराब घोटाले से जुड़े मामले की जांच अब अंतिम चरण में है। EOW-ACB द्वारा मामले में वित्तीय लेनदेन, संपत्तियों और कथित तौर पर प्रभावशाली लोगों से जुड़े कनेक्शन की जांच की जा रही है।

जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर बिना गिरफ्तारी के बड़े नेताओं के नाम भी चार्जशीट में शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, चार्जशीट में किस-किस के नाम शामिल होंगे, यह जांच पूरी होने और अभियोजन पक्ष द्वारा अदालत में दस्तावेज दाखिल किए जाने के बाद ही स्पष्ट होगा।

नवंबर से पहले दाखिल हो सकती है अंतिम चार्जशीट

सूत्रों के मुताबिक, EOW-ACB कथित शराब घोटाले की जांच को नवंबर से पहले पूरा कर अंतिम चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है। जांच एजेंसी द्वारा मामले से जुड़े दस्तावेजों, वित्तीय लेनदेन और अन्य साक्ष्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)