होम Technology OPPO K14 Lite भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, कीमत बस इतनी, जानिए फीचर्स
Technology

OPPO K14 Lite भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, कीमत बस इतनी, जानिए फीचर्स

WhatsApp Facebook
OPPO K14 Lite भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, कीमत बस इतनी, जानिए फीचर्स

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39147-oppo OPPO K14 Lite भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, कीमत बस इतनी, जानिए फीचर्स

OPPO K14 Lite: टेक डेस्क: ओप्पो ने भारत में K सीरीज का नया स्मार्टफोन OPPO K14 Lite लॉन्च किया है। फोन को बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। इसका 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट ₹16,999 में लॉन्च हुआ है। चुनिंदा बैंक ऑफर के तहत ₹1,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है।

17.15cm का 120Hz डिस्प्ले

फोन में 17.15cm HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक है। इसमें Splash Touch, Oily-Hand Touch और Glove Touch जैसे फीचर्स मिलते हैं, जिससे अलग-अलग परिस्थितियों में स्क्रीन इस्तेमाल करना आसान हो सकता है।

Unisoc T7250 प्रोसेसर

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4GB LPDDR4X RAM और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। कंपनी ने हीट मैनेजमेंट के लिए थर्मल ग्रेफाइट कूलिंग भी दी है, जो लंबे इस्तेमाल के दौरान तापमान नियंत्रित रखने में मदद करती है।

7000mAh बैटरी और 15W चार्जिंग

OPPO K14 Lite की बड़ी खासियत इसकी 7000mAh बैटरी है। इसमें 15W चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कंपनी के अनुसार बैटरी 1,800 चार्ज साइकल के बाद भी अपनी मूल क्षमता का 80% से ज्यादा बनाए रख सकती है।

13MP कैमरा और AI फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP ऑटोफोकस रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरा में Portrait, Night और Time-Lapse मोड मिलते हैं। इसके अलावा AI Eraser, AI Clear Face और AI Smart Image Matting 2.0 जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

IP64 रेटिंग और दो कलर ऑप्शन

फोन को IP64 रेटिंग मिली है, जो धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा देती है। इसे पानी में डुबाने के लिए सुरक्षित नहीं माना जाता। OPPO K14 Lite को Stone Brown और Feather Purple रंगों में पेश किया गया है। फोन की बिक्री 16 सितंबर से OPPO E-Store और Flipkart पर शुरू हो गई है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)