होम Technology CG Crime : परिचित युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग से किया गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार
Technology

CG Crime : परिचित युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग से किया गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
CG Crime : परिचित युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग से किया गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39139-images CG Crime : परिचित युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग से किया गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार

CG Crime : कांकेर। जिले में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक परिचित युवक नाबालिग को अपने साथ बाहर ले गया, जहां उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को नाबालिग के देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।

तलाश के दौरान नाबालिग को कोरर इलाके में लावारिस हालत में बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग परिचित युवक के साथ बाहर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)