होम Sports Asian Games 2026 : एशियन गेम्स से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती, इस ऑलराउंडर खिलाड़ी को मिला मौका
Sports

Asian Games 2026 : एशियन गेम्स से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती, इस ऑलराउंडर खिलाड़ी को मिला मौका

WhatsApp Facebook
Asian Games 2026 : एशियन गेम्स से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती, इस ऑलराउंडर खिलाड़ी को मिला मौका

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39131-varun Asian Games 2026 : एशियन गेम्स से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती, इस ऑलराउंडर खिलाड़ी को मिला मौका

Varun Chakravarthy Injury : नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। टीम इंडिया के स्टार मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह युवा खिलाड़ी विप्रज निगम को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

वरुण चक्रवर्ती को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान चोट लगी थी। चोट की वजह से वह आगामी सीरीज के साथ-साथ अब एशियन गेम्स 2026 में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

वापसी के बाद पहले मैच में लगी चोट

वरुण चक्रवर्ती लंबे समय तक चोट से उबरने के बाद टीम में लौटे थे। उन्होंने चोट के कारण कुछ समय नेशनल क्रिकेट अकादमी में बिताया था। वापसी के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में गेंदबाजी करते हुए उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हुई।

इसके बाद उन्हें आगे के इलाज और जांच के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भेजा गया। मेडिकल अपडेट के बाद उन्हें एशियन गेम्स की टीम से बाहर रखने का फैसला लिया गया।

विप्रज निगम को मिला बड़ा मौका

वरुण की जगह टीम में शामिल किए गए विप्रज निगम उत्तर प्रदेश के युवा लेग स्पिनर और ऑलराउंडर हैं। वह गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी योगदान देने की क्षमता रखते हैं।

विप्रज ने घरेलू क्रिकेट और हालिया टूर्नामेंट्स में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। वह इंडिया ए टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं और श्रीलंका दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके अलावा यूपी टी20 लीग और आईपीएल में भी उन्होंने अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से पहचान बनाई है।

क्रुणाल पंड्या का नाम भी था चर्चा में

वरुण चक्रवर्ती की जगह टीम में शामिल होने के लिए कई खिलाड़ियों के नाम चर्चा में थे। इनमें ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या का नाम भी शामिल था, लेकिन चयनकर्ताओं ने युवा विप्रज निगम पर भरोसा जताया।

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, विप्रज निगम, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी। 

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)